बेटी के जन्म के अगले दिन काम पर लौटे कपिल शर्मा, सेट पर केक काट किया सेलिब्रेट

Kapil Sharma Ginni ChatrathKapil Sharma Ginni Chatrath

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा  और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। 10 दिसंबर को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने  बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी खुद कॉमेडी किंग ने ट्वीट कर दी। कपिल शर्मा के ट्वीट के बाद से ही उन्हें बेटी के लिए खूब सारी बधाइयां मिलीं।

कपिल शर्मा को बेटी के जन्म की बधाई देने वालो में अली असगर, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, रकुल प्रीत, गुरु रंधावा, साइना नेहवाल, दिया मिर्जा, भुवन बाम अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू,टाइगर श्रॉफ, कियारा अडवाणई, यो यो हनी सिंह सहित कई सितारे शामिल है।

कपिल अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते बेटी के जन्मदिन के अगले ही दिन फिर से काम पर लौट आए हैं। कपिल शर्मा के सेट पर आते ही उनके शो की टीम ने उनके लिए छोटा सा सरप्राइज प्लान किया था। कपिल ने सेट पर बेटी के आने की ख़ुशी में केक कट किया और सभी को सरप्राइज के लिए धन्यवाद दिया।

कपिल ने  11 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग की।दीपिका पादुकोण कपिल शर्मा के शो में अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ का प्रोमोशन करने पहुंची। यहां उनके साथ फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी मौजूद थीं।

आपको बता दे कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से जालंधर में शादी की थी। ठीक एक साल बाद अब कपिल और गिन्नी पैरेंट्स बन गए हैं । कपिल आज 12 दिसंबर को अपनी शादी के पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे है

Related posts