मिस्टर बजाज के रूप में करण पटेल ने की ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में एंट्री, फर्स्ट लुक हुआ वायरल

karan patel in Kasautii Zindagii Kay 2karan patel in Kasautii Zindagii Kay 2

स्टार प्लस का पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की 2 अपने ट्विस्ट एंड टर्न्स के के चलते दर्शको के बीच कई पॉपुलर है। कारन सिंह ग्रोवर के शो कसौटी छोड़ने के बाद से नए मिस्टर बजाज की तलाश की जा रही थी और एकता कपूर की तलाश उनके सबसे चहेते एक्टर करण पटेल पर जा कर ख़तम हुई।

लॉक डाउन के बाद कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो चुकी है पार्थ, एरिका और आमना के बाद अब करण पटेल ने भी शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर करण पटेल का मिस्टर बजाज लुक वायरल हो रहा है. इन फोटोज में करण पटेल का स्वैग देखते ही बनता है. उनके इस लुक में मिस्टर बजाज के तेवर साफ देखने को मिलते हैं। शो में करण पटेल की एंट्री का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ और खतरों के खिलाड़ी के बाद करण ‘कसौटी जिंदगी की 2’ से छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

पिछले दिनों करण ने मिस्टर बजाज के रोल के बारे में बातचीत की थी. उन्होंने कहा था- मैं इस किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड हूं. सच बताऊं तो मेरे फैन्स की वजह से ही मैं इस किरदार के लिए एक्साइटेड हूं, मैंने अब तक बहुत से रोल किए जिसे मेरे चाहने वालों ने सराहा और उम्मीद है इस बार भी मुझे वो मिस्टर बजाज के किरदार में पसंद करेंगे। मैं चाहता हूं कि फैन्स मुझे इस किरदार में देखकर खुद डिसाइड करें कि मैंने इसे अच्छा निभाया या नहीं और मैं इस रोल में कितना फिट बैठता हूं ये भी मेरे फैन्स ही तय करेंगे।

वैसे सुनने में आया है की लॉक डाउन के बाद कारन ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है रिपोर्ट्स की माने तो करण पटेल टीवी शो ये है मोहब्बतें के एक एपिसोड के लिए लगभग 1.5 लाख रुपये लेते थे। अब करण पटेल कसौटी जिंदगी की 2 के पर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये चार्ज करेंगे।

अब फैंस करण को मिस्टर बजाज के रूप में अपना पाते है या नहीं ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

Related posts