करणवीर बोहरा की बेटियां बेला, वियना और जिया ने की ट्विनिंग, टीजे सिद्धू ने शेयर की तस्वीर

Karanvir BohraKaranvir Bohra

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने कुछ महीनों पहले अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया है. दिसंबर 2020 में टीजे ने बेटी जिया वनेसा को जन्म दिया था वही हाल में करण की तीसरी बेटी महीने की हो चुकी है. सोशल मीडिया पर करण और टीजे अपनी तीनो बेटियों से जुडी चीजे फैंस के साथ शेयर करते रहते है. वही हाल ही में टीजे ने अपनी तीनो बेटियों की बेहद क्यूट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है.

Karanvir Bohra’s daughters Bella, Vienna and Jia did twinning

टीजे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर तीनों बेटियों की बेहद प्यार फोटो शेयर की है. इस फोटो में बेला, वियना और जिया साथ में लेटे हुई दिखी. पिक में वियना और बेला ने वाइट कलर का टॉप और ग्रीन कलर का बॉटम पहना हुआ है वही छोटी जिया ने सफेद एकेसी पहनी थी जिसके ऊपर लिटिल ह्यूमन लिखा हुआ था, साथ ही तीनो ने अपने सिर पर हरे कलर का हेयरबैंड पहना हुआ था. एक पिक में वियना ने बेबी जिया को प्यार करती नज़र आयी. वही एक पिक में तीनो बहने ने सर पर छोटी सी क्यूट पिंक कलर की कैप लगाई हुई है साथ ही तीनो कमरे की ओर देखती नज़र आई.

Karanvir Bohra’s daughters Bella, Vienna and Jia celebrated St Patty’s Day

वही वियना और बेला के इंस्टाग्राम पेज से तीनो की एक वीडियो शेयर की गयी थी इस वीडियो में वियना और बेला ज़ोर से हैप्पी सैंट पैट्रिक डे बोलती नज़र आई. सैंट पैट्रिक उत्तरी आयरलैंड में मनाया जाने वाला एक दिवस है. वही इस वीडियो में सैंट पैट्रिक दिवस का प्रतीक जो कि एक प्रकार का तीन पत्ते वाला तिपतिया घास है नज़र आया. फैंस इन तीनो की इस क्यूट वीडियो और फोटो को बेहद पंसद कर रहे है साथ ही कमेंट लिखे कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

वही इस समय करणवीर अपनी फैमिली से दूर अपकमिंग मूवी की शूटिंग में बिजी है जिस वजह से वो अपने बच्चो को काफी मिस कर रहे है. जल्द ही करणवीर बोहरा जरीन खान के साथ “पातालपानी” फिल्म में नज़र आएंगे. करणवीर बोहरा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। वह पहली बार साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म तेजा में नजर आए थे। उसके बाद करण ने कई हिट टीवी सीरियल में काम किया है.

Related posts