रणधीर कपूर ने गलती से पोस्ट कर दी करीना-सैफ के दूसरे बेटे की तस्वीर, पोस्ट को किया डिलीट

Randhir Kapoor Kareena KapoorRandhir Kapoor Kareena Kapoor

पटौदी खानदान में 21 फरवरी को एक बार फिर से किलकारियां गुंजी थी. इस दिन करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. बच्चे के जन्म के बाद से अभी तक करीना ने अपने दूसरे बेटे की झलक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी. फैंस करीना के दूसरे बच्चे को देखने के लिए काफी बेसब्र थे. करीना ने International Women’s Day के मौके पर अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी. वही हाल ही में करीना के दूसरे बेटे की पिक सोशल मीडिया पर सामने आयी.

Randhir Kapoor ‘accidentally’ shares first pic of kareena’s second child

करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने गलती से करीना और सैफ के दूसरे बेटे की फोटो शेयर की लेकिन फोटो शेयर करने के कुछ ही देर में उसे डिलीट भी कर दिया. लेकिन, इससे पहले की वे फोटो डिलीट करते यह लोगों की नजरों में आ गई. रणधीर कपूर ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किआ था जिसमे से एक छोटे तैमूर की तस्वीर थी और दूसरी तस्वीर करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर मानी जा रही है. तस्वीर शेयर करने के कुछ समय में इसे डिलीट कर दिया गया था.

इससे पहले रणधीर कपूर ने बताया था की करीना का दूसरा बेटा भी तैमूर जैसा ही दिखता है. इसलिए फैंस कयास लगा रहे है की दूसरी तस्वीर में करना के छोटे नवाब थे. करीना कपूर ने 21 फरवरी 2021 को अपने छोटे बेटे को जन्म दिया था। अभी तक करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम भी फैंस के सामने रिवील नहीं किया. तैमूर जब हुए थे तब करीना ने उनके काफी फैंस और मीडिया से नहीं छुपाया था. लेकिन दूसरे बेटे को करीना-सैफ ने निजी रखने का फैसला लिया है.

Kareena kapoor with her second baby

सैफ अली खान और करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे. इसके बाद साल 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया. तैमूर अभी चार साल के हैं. वही बतादे की तैमूर नन्हे स्टार किड्स में सब से ज्यादा फेमस है. फैंस तैमूर की क्यूटनेस के दीवाने है.

Related posts