खतरों के खिलाड़ी कंटेस्टेंट ने काटा कीड़ो वाला केक, ये सेलेब्स भी काट चुके अतरंगी केक

Celebs weird cakeCelebs weird cake

टीवी सेलेब्स हो या बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर कुछ न कुछ हट कर करते है. वही ये सेलेब्स छोटी छोटी चीज़ो को भी काफी अच्छे से सेलिब्रेट करते है. कई बार हट के कुछ करना इन सेलेब्स को भारी भी पड़ जाता है. सेलिब्रेशन में केक कट न हो ऐसा हो नहीं सकता वही कई बार सेलिब्रेशन के दौरान सेलेब्स ने काफी अतरंगी केक काटे है। तो आइये आज जानते है कौन कौन से सेलेब्स अतरंगी केक काट चुके है.

खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट

Khatron Ke Khiladi Contestant cut insects cake

टीवी का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट अपने घर वापस लौट आये हैं. वही वापस आने के बाद कंटेस्टेंट को एक साथ हाल ही में पार्टी करते देखा गया था. इस पार्टी में सभी कंटेस्टेंट ने एक अतरंगी केक काटा था. जिसके ऊपर कीड़े मकोड़े और सांप बने हुए थे. इस पार्टी में खतरों के खिलाड़ी 12 से निशांत भट्ट, कनिका मान, सृती झा, अनेरी वजानी और शिवांगी जोशी नज़र आये थे. यह पार्टी कंटेस्टेंट मोहित मलिक की वाइफ अदिति के रेस्टोरेंट ‘बाओजी’ लॉन्च के दौरान की गयी.

निया शर्मा (Nia Sharma)

Nia sharma had cut adult cake

टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा ने साल 2020 में 17 सितंबर को अपना 30वां जन्मदिन मनाया था. निया ने अपने कुछ दोस्तों के साथ अलीबाग में जमकर पार्टी की थी। वैसे तो इस दिन निया ने करीब 18 केक कटे थे लेकिन इन सभी केक में से एक केक अतरंगी था. निया ने अपने जन्मदिन पर एडल्ट केक काटा था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

अमृता अरोड़ा (Amrita Arora)

Amrita Arora had cut adult cake

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी एडल्ट केक काट चुकी है. कुछ साल पहले अमृता के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में अमृता एडल्ट केक के साथ नज़र आयी. वहीं मलाइका को बैकग्राउंड में ‘डीप थ्रोट’ कहते हुए सुना गया था.

Related posts