आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 22 July 2022

bollywood latest newsbollywood latest news

‘बिग बॉस 16’ की रिलीज डेट आई सामने 

Bigg Boss 16 Is Coming Soon

सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों चर्चा में है। इस शो की रिलीज डेट भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो 1 या 2 अक्टूबर से प्रीमियम होगा। वही शो की शूटिंग सितंबर के मध्य से शुरू की जाएगी।

भारती सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

Bharti Singh to host Jhalak Dikhhla Jaa Season 10

भारती सिंह को आखिरी बार शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर’ को होस्ट करते देखा गया था। वही अब भारती के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। कॉमेडियन भारती सिंह के हाथ कलर्स टीवी का अपकमिंग शो ‘झलक दिखला जा 10’ लगा है, जिसमें वह बतौर होस्ट एंट्री करेंगी।

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नज़र आएंगे अनुपम खेर

Anupam Kher to play JP Narayan in Kangana Ranaut’s ‘Emergency’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ इन दिनों चर्चा में है। कुछ समय पहले फिल्म से कंगना का लुक सामने आया था। वही अब इस फिल्म से अनुपम खेर का लुक सामने आया है। फिल्म में अनुपम दिवंगत राजनेता जयप्रकाश नारायण का रोल निभाते दिखेंगे।

अर्जुन कपूर ने बेचा अपना फ्लैट

Arjun Kapoor sells his Bandra flat

अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना बांद्रा वाला 4bhk फ्लैट बेच दिया है। मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में अर्जुन ने इस फ्लैट को पिछले साल खरीदा था। अर्जुन ने इस घर को 16 करोड़ में बेचा है।

ओटीटी पर आएगी नयनतारा-विग्नेश की लव स्टोरी

Netflix to stream Nayanthara-Vignesh love story

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन 9 जून को लम्बे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं, अब जल्द दी नयनतारा और विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंट्री आने वाली है। नेटफ्लिक्स इस कपल की लव स्टोरी पर काम कर रहा है।

Related posts