मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन, क्‍वारंटाइन बबल में होगा भव्य सेलिब्रेशन

Prithvi akash ambaniPrithvi akash ambani

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में अपनी बचपन की प्रेमिका श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद 10 दिसंबर साल 2020 को आकाश और श्लोका अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे के माता पिता बने, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।

Mukesh Ambani to celebrate grandson Prithvi’s 1st birthday at Jamnagar

10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी आकाश अंबानी एक साल के हो गए. पृथ्वी अंबानी के पहले जन्मदिन पर उन्हें सौ पुजारी आशीर्वाद देंगे। पृथ्वी का बर्थडे सेलिब्रेशन जामनगर में भव्य तरीके से किया जायेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 120 मेहमानों को बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्राइवेट जेट से जामनगर भेजा जाएगा। इनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और पार्थ जिंदल जैसी शीर्ष बॉलीवुड और खेल हस्तियां शामिल हैं. वही बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह पृथ्वी अंबानी के बर्थडे पर परफॉर्म करेंगे वही ये बर्थडे सेलिब्रेशन क्‍वारंटाइन बबल में होगा.

Starry celebration for Prithvi Akash Ambani’s first birthday

वही बर्थडे सेलिब्रेशन समारोह के लिए एक आधिकारिक प्रोटोकॉल शेयर करते हुए, अंबानी परिवार ने एक नोटिस जारी किया है। जिसमे सभी मेहमानों को डबल टीकाकरण होना जरूरी है। सभी मेहमानों का मुंबई में 7 दिसंबर से डेली चेकअप किया जाएगा। इन टेस्टिंग को कॉर्डिनेट अंबानी फैमिली की डॉक्टर्स की टीम करेगी। मुंबई के बाहर के मेहमानों से अनुरोध है कि वे 7 दिसंबर से दैनिक परीक्षण रिपोर्ट साझा करें। यह ऑप्शन तभी उपलब्ध है जब मेहमान निजी जेट से अपने निवास शहर से जामनगर के लिए उड़ान भरेंगे। इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है, किसी उपहार की जरूरत नहीं है, उसकी जगह आप उतने रुपयों का दान कर दें।

इस भव्य आयोजन के सिवा अंबानी परिवार ने पृथ्वी के पहले जन्मदिन के अवसर पर आसपास के गांवों में 50,000 ग्रामीणों को खाना खिलाने की योजना बनाई है. इसके साथ ही अम्बानी परिवार ने इस अवसर पर अनाथालयों को उपहार दान करने और देशभर में पृथ्वी के जन्मदिन के अवसर पर 150 अनाथालयों में छोटे समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है.

Related posts