निशा रावल से पूनम पांडे तक ये सेलेब्स कंगना रनौत के लॉकअप में हुए कैद

Lockup show contestantLockup show contestant

एकता कपूर जल्द ही अपना रियलिटी शो ‘लॉकअप’ दर्शकों के बीच लाने वाली है. वही ये शो अब सिर्फ 4 दिन में शुरू हो जायेगा। इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत होस्ट करने वाली है. कंगना की जेल में 16 सेलिब्रिटीज कैद होंगे, जिन्हें कंगना अपने इशारों पर नचाती हुई दिखेंगी. वही अभी तक शो के 3 कंटेस्टेंट का खुलासा हो चुका है. तो आइये जानते है कौन कौन से सेलिब्रिटी कंगना के लॉकअप में बंद हो चुके है.

निशा रावल (Nisha Rawal)

Nisha Rawal locked up in Kangana Ranaut’s jail

कंगना रनौत जल्द ही एक नए शो के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं। वही इस शो में टीवी की हसीना निशा रावल की एंट्री हुई है इसकी जानकारी निशा ने अपने सोशल मीडिया पर दी. निशा ने कुछ समय पहले अपने पति करन मेहरा के साथ तलाक की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थी. निशा ने करन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा कर उन्हें जेल भी भिजवाया था. 

मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui)

Munawar Faruqui locked up in Kangana Ranaut’s jail

कंगना रनौत के शो लॉक अप में अब एक और कैदी की एंट्री हो गई है। इस बार स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी कैद में आए हैं। इससे पहले निशा रावल इस शो में एंट्री ले चुकी हैं। मुनव्वर फारुकी कंगना के खिलाफ ट्वीट करने को लेकर काफी चर्चा मे आए थे. 

पूनम पांडे (Poonam Pandey)

Poonam Pandey locked up in Kangana Ranaut’s jail

अक्सर विवादों में रही बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे शो की तीसरी कैदी बनी हैं. खबरों के अनुसार पूनम पांडे ने जनवरी, 2022 में पति सैम बॉम्बे से शादी तोड़ ली है। इतना ही नहीं उन्होंने इस शादी को अवैध भी बताया है।

बबीता फोगाट (Babita Kumari)

Babita Kumari locked up in Kangana Ranaut’s jail

भारत की जानी-मानी महिला पहलवान बबीता फोगाट अब कंगना रनौत के शो लॉक अप में आने के लिए एकदम तैयार हैं। टीवी अदाकारा निशा रावल, पूनम पांडे और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बाद अब बबीता फोगाट इस रियलिटी शो की चौथी कंटेस्टेंट बन गई हैं। हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि अब रेसलिंग चैंपियन कंगना रनौत के शो लॉक अप में नजर आएंगी।

अली मर्चेंट (Ali Merchant)

Ali Merchant to locked up in Kangana Ranaut’s jail

एक समय में टीवी के जाने माने एक्टर अली मर्चेंट थे लेकिन वो अब लंबे समय से टीवी से गायब हैं। अब इसी बीच खबर आ रही है कि अली मर्चेंट कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप में कैद होने वाले हैं। जल्द ही अली मर्चेंट को कंगना के शो मे देखा जा सकता है.

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra)

Karanvir Bohra locked up in Kangana Ranaut’s jail

कंगना रनौत के शो लॉक अप में अपने पांचवे कैदी के रूप में टेलीविजन के हैंडसम हंक करणवीर बोहरा मिल गए है. करणवीर बोहरा शो लॉकअप के नए कैदी, जो कंगना रनौत की जेल में रहेंगे. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये फैन्स को दी वही फैंस करणवीर को शो का मजेदार कंटेस्टेंट बता रहे हैं. 

सायशा शिंदे (Saisha Shinde)

Saisha Shinde to locked up in Kangana Ranaut’s jail

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे परिवर्तन करके सायशा शिंदे बन चुकी है. सायशा कंगना रनौत के शो में नज़र आ सकती है. रिपोर्ट के अनुसार सायशा कंगना की लॉकअप में बंद होने को तैयार है.

पायल रोहतगी (Payal Rohatgi)

Payal Rohatgi to locked up in Kangana Ranaut’s jail

सोशल मीडिया पर अक्सर विवादित वीडियो बनाने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने विवाद बयानों उन्होंने अक्सर सुर्खियों में अपनी जगह बनाई है. वही अब खबर है की पायल भी कंगना की जेल में नजर आएंगी।

तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla)

Tehseen Poonawal to locked up in Kangana Ranaut’s jail

राजनीतिक विश्लेषक और बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड के जरिए पहुंचने वाले तहसीन पूनावाला भी कंगना के लॉकअप में बंद होने वाले है.

वही ‘द खबरी’ के अनुसार स्वामी चक्रपाणी और दो स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट भी हैं जिनके नाम सामने नहीं आए हैं वो भी शो का हिस्सा बनने वाले है.

Related posts