राणा दग्‍गुबाती म‍िहिका बजाज से लेकर अंकुर राठी और अनुजा जोशी तक इन सेलिब्रिटीज ने की लॉकडाउन में सगाई

celebs engagement in lockdowncelebs engagement in lockdown

कोरोना वायरस के कहर के बीच ऐसे कई सितारे है जिनके प्यार ने मुश्किल के दौर मे भी अपना रास्ता बना ही लिया। टीवी और बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रिटीज है जिन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का फैसला किया और लॉक डाउन के समय में सगाई कर ली आइये मिलवाते है आपको इन सेलिब्रिटीज से

अंकुर राठी और अनुजा जोशी

Ankur Rathi got Engaged to Anuja Joshi

बॉलीवुड एक्टर अंकुर राठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुजा जोशी से सगाई कर ली है। 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद अंकुर और अनुजा ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और लॉक डाउन के बीच 19 जुलाई को सगाई कर ली। अंकुर राठी ने अनुजा को बड़े ही फ़िल्मी अंदाज में प्रोपोज़ किया दरअसल अंकुर कैलिफोर्निया की सिटी सैन डिएगो से 4500 किलोमीटर कार ड्राइव करके पोटोमैक मैरीलैंड पहुंचे अपनी लेडी लव अनुजा का प्रोपोज़ करने ।बता दें कि अंकुर राठी पिछली बार तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘थप्पड़’ में देखा जा चुका है वही अनुजा जोशी ऍमक्स प्लेयर की वेब सीरीज हेलो मिनी का नजर आई थी  ।

नितिन और शालिनी

Nithiin Shalini Engagement

टॉलीवुड स्टार नितिन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी के साथ सगाई कर ली। नितिन और शालिनी  पुरे रीती रिवाजो से काम लोगो की मौजूदगी में संपन्न हुई। नितिन और शालिनी  पिछले 8 सालो से रिलेशनशिप में थे अप्रैल 2020 में उनकी शादी होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण समारोह को स्थगित कर दिया गया था। अब नितिन और शालिनी 26 जुलाई को शादी करने वाले हैं।

राणा दग्‍गुबाती और म‍िहिका बजाज

Rana Daggubati Miheeka Bajaj engagement

लॉकडाउन के दौरान बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्‍गुबाती (Rana Daggubati) ने अपनी गर्लफ्रेंड म‍िहिका बजाज (Miheeka Bajaj) के साथ सगाई कर ली।  इस सगाई सेरेमनी में बेहद कम और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। सगाई के बाद दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है राणा और मिहिका की शादी 8 अगस्त को होगी. बताया ये भी गया है कि शादी की सारी रस्में हैदराबाद में की जाएंगे। आपको बता दे राणा की होने वाली दुल्हन म‍िहिका बजाज एक्ट्रेस नहीं बल्कि एंटरप्रोन्योर है उनकी कंपनी इवेंट ऑर्गेनाइजेशन और इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे काम देखती है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

Ankita Lokhande Vicky Jain

सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप होने के बाद अंकिता लोखंडे अपनी लाइफ में आगे बढ़ गयी अंकिता इस समय बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। साल 2019 में अंकिता ने विक्की से अपने रिश्ते को ऑफिशल कर दिया था।  पिछले दिनों विक्की घुटनों पर बैठकर अंकिता को प्रपोज करते हुए भी दिखे थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था  की दोनों ने सगाई कर वही मार्च में अंकिता ने एक फोटो शेयर की थी जिसमे उनके हाथ में एक रिंग देखि गई जिससे अंकिता और विक्की की सगाई की खबरों ने और जोर पकड़ लिया  हलाकि दोनों ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है ।

Related posts