आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 19 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

19 सितंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 19 सितंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

टीवी एक्ट्रेस निशी सिंह भादली का निधन

Qubool Hai actress Nishi Singh dies

‘तेनाली रामा’, ‘इश्कबाज’, ‘कुबूल है’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी टीवी एक्ट्रेस निशी सिंह भादली का रविवार को 50 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कई साल से बीमर चल रही थीं और उन्हें दो बार पैरालिसिस का अटैक आया था। 

सुकेश चंद्रशेखर मामले में एक्ट्रेस चाहत खन्ना का जुड़ा नाम

Chahatt Khanna received expensive gifts from conman Sukesh Chandrashekhar?

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब एक्ट्रेस चाहत खन्ना का नाम जुड रहा है। कहा जा रहा है कि चाहत खन्ना ने भी सुकेश के कई महंगे गिफ्ट्स लिए हैं। वही इस मामले में चाहता का कहना है कि मीडिया जो जानती है वो पूरी कहानी का आधा हिस्सा है ओर वो समय आने पर पूरा सच बताएंगी।

तमिल अभिनेत्री दीपा ने की आत्महत्या

South Indian Actress Deepa Found Dead

साउथ की उभरती हुई अभिनेत्री दीपा ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री अपनी लव लाइफ में खुश नहीं थीं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को फिर किया तलब

Jacqueline Fernandez summoned by Delhi Police again

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक बार फिर से पूछाताछ के लिए तलब किया गया है। जैकलीन को 19 सितंबर को आर्खिक अपराध शाखा (EOW) में पेश होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले 14 सितंबर को जैकलिन से घंटो पूछताछ हुई थी।

इमरान हाश्मी की ‘ग्राउंड जीरो’ में हुई इस हसीना की एंट्री

Emraan Hashmi and Sai Tamhankar pair up for Tejas Deoskar’s next

इमरान हाशमी इस दिनों अपनी नई फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन तेजस देओस्कर कर रहे हैं। वही इस फिल्म में अब एक हसीना की एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में सई तम्हंकर अहम किरदार में नज़र आएंगी.

Related posts