ये है टीवी के पॉपुलर शो ‘पांड्या स्टोर’ एक्टर्स का असली परिवार

'Pandya Store''Pandya Store'

स्टार प्लस का सीरियल पांड्या स्टोर दर्शको के बीच काफी पॉपुलर है फैन्स इस शो को देखना काफी पसंद करते है और साथ ही अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में भी जानने को उत्सुक रहते है तो आइये आज हम पांड्या स्टोर के स्टार कास्ट की रियल फैमिली के बारे में जानते है.

शाइनी दोशी (Shiny Doshi)

Pandya Store actress Shiny Doshi’s real family

शो में मेन लीड में धरा के किरदार में नज़र आ रही एक्ट्रेस शाइनी दोशी शो में संस्कारी बहू रोल में नज़र आती है, लेकिन असल ज़िंदगी में शाइनी दोशी काफी बोल्ड है. 15 जुलाई को शाइनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी के साथ सात फेरे लिए थे.

किंशुक महाजान (Kinshuk Mahajan)

Pandya Store actor Kinshuk Mahajan’s real family

टीवी शो पंड्या स्टोर में गौतम पंड्या का किरदार निभा रहे किंशुक महाजान को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. किंशुक टीवी के कई पॉपुलर शो का हिस्सा रह चुके है वो मॉडलिंग इवेंट्स और विज्ञापनों का भी हिस्सा रहे है. किंशुक महाजान के परिवार में उनकी माता और पिता है. किंशुक ने साल 2011 में अपने बचपन के प्यार दिव्या गुप्ता से शादी की थी. किंशुक और दिव्या 2 बच्चो के पेरेंट्स है.

अक्षय खरोड़िया (Akshay Kharodia)

Pandya Store actor Akshay Kharodia’s real family

टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ में देव पंड्या के किरदार में नजर आ रहे ऐक्टर अक्षय खरोड़िया ने 19 जून को गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेठा के साथ शादी के सात फेरे लिए थे।

कृतिका देसाई खान (Krutika Desai Khan)

Pandya Store actress Krutika Desai Khan’s real family

पंड्या स्टोर में सुमन पंड्या के किरदार में नज़र आ रही एक्ट्रेस कृतिका देसाई खान को दर्शक काफी पसंद करते है. कृतिका देसाई खान के परिवार में उनके पिता है. कृतिका देसाई खान ने खुद से 11 साल बड़े अभिनेता इम्तियाज खान से शादी की थी लेकिन पिछले साल 16 मार्च 2020 इम्तियाज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. कृतिका और इम्तियाज की एक बेटी है आएशा खान.

कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon)

Pandya Store actor Kanwar Dhillon’s real family

टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों टेलीविजन शो पंड्या स्टोर में शिवा पंड्या के रोल से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. कम ही लोगों को यह बात पता है कि कंवर एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और एक स्टार किड हैं, कंवर ढिल्लों अनुभवी एक्टर दीप ढिल्लों के बेटे हैं. खबरों की मने तो कंवर ढिल्लों पंड्या स्टोर में नज़र आ रही एक्ट्रेस एलिस कौशिक को डेट कर रहे है, लेकिन इस कपल ने खुद को सिर्फ दोस्त ही बताया है.

एलिस कौशिक (Alice Kaushik)

Pandya Store actress Alice Kaushik’s real family

शिवा पंड्या की पत्नी रावी पांड्या के किरदार में नज़र आ रही एक्ट्रेस एलिस कौशिक भी दर्शको को काफी पसंद आ रही है. पंड्या स्टोर से पहले एलिस तो टीवी शो कहा हम कहा तुम में देखा गया था. एलिस कौशिक अपने ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभा रहे कंवर ढिल्लों को डेट कर रही है. अक्सर दोनों को साथ में देखा गया है. हालाँकि कपल ने डेटिंग की खबरों को नाकारा है.

‘Pandya Store’ Stars Real Life Partner

Related posts