आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 18 April 2022

Bollywood UpdatesBollywood Updates

‘पांड्या स्टोर’ स्टार अक्षय खरोड़िया बने पिता

Pandya Store Fame Akshay Kharodia Blessed With a Baby Girl

‘पांड्या स्टोर’ स्टार अक्षय खरोड़िया 17 अप्रैल यानी रविवार को पिता बन गए हैं। अक्षय खरोड़िया की पत्नी दिव्या पुनेठा ने एक बेटी को जन्म दिया है।

विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे ‘द दिल्ली फाइल्स’

विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिली सफलता के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट ‘द दिल्ली फाइल्स’ पर काम करना शुरू कर दिया है. इस फिल्म मे दिखाया जाएगा कि दिल्ली कितने सालों से ‘भारत’ को नष्ट कर रही है. वही फिल्म में तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच देखने को मिलेगा.

मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग रचाई शादी

Millind Gaba ties the knot with ladylove Pria Beniwal

सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा दूल्हा बन घोड़ी चढ़ चुके हैं। मिलिंद गाबा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग शादी रचा ली है, दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी में कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी. 

महेश बाबू ने खरीदी 1.19 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार ऑडी ई-ट्रॉन

Mahesh Babu buys Audi E-tron worth whopping Rs 1.19 crore

टॉलीवुड अभिनेता महेश बाबू एक नई लग्जरी कार के मालिक बन गए हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार ऑडी ई-ट्रॉन खरीदी है। भारत में इसकी कीमत 1.19 करोड़ रुपए है. कार खरीदने की जानकारी महेश बाबू ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. 

इंडियाज गॉट टैलेंट-9 के विनर बने दिव्यांश और मनुराज

Divyansh-Manuraj crowned winners of India’s Got Talent Season 9

रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट-9 का रविवार 17 अप्रैल 2022 फिनाले रखा गया। इस बार इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर का खिताब दिव्यांश और मनुराज को मिला। शो में पहली बार हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत का कमाल जुगलबंदी देखने को मिली। दिव्यांश और मनुराज को 20 लाख रुपये प्राइज मनी मिली है। इसी के साथ उनको एक-एक वैगन-आर भी दी गई है। वही सिंगर इशिता विश्वकर्मा फर्स्ट रनरअप रहीं और उन्हें 5 लाख रुपये मिले।

Related posts