गोवा में पति अभिनव संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही रुबीना दिलैक, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

Rubina AbhinavRubina Abhinav

बिग बॉस 14 की विनर और टेलीविज़न की पॉपुलर बहु रुबीना दिलैक बिस बॉस शो जितने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है. रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. और उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब धमाल भी मचा देते हैं. वही रुबीना और अभिनव शुक्ला टीवी के परफेक्ट कपल में से एक है. फैन्स को रुबीना और अभिनव को जोड़ी खूब पसंद है. इस समय ये जोड़ा गोवा में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है. रुबीना ने अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है.

Rubina dilaik enjoying with husband abhinav shukla at goa beach

रुबीना दिलैक की वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुबीना और अभिनव बीच का आनंद ले रहे है. इस तस्वीर में रुबीना ब्लू कलर आउटफिट में काफी हॉट लग रही थी. रुबीना का बीच लुक उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. वही अभिनव इन तस्वीरों में कैजुअल लुक के साथ कैप पहने नज़र आये. कपल की केमिस्ट्री इन खूबसूरत तस्वीरों में देखी जा सकती है.

वेकेशन से रुबीना ने एन्जॉय करते हुए कुछ रील्स भी शेयर की है. रुबीना और अभिनव क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए गोवा वेकेशन पर गए हैं. जहां से इनकी शेयर की हुई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

Rubina dilaik enjoying at goa beach

आपको बता दें कि अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 के घर में साथ में गए थे. वही शो में रुबीना ने इस बात का खुलासा किया था कि शो पहले दोनों अलग होने वाले थे जिसके बाद दोनों ने साथ शो करके अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और शो के दौरान दोनों ने अपना अलग होने का फैसला बदला और साथ रहने का फैसला किया. वही अब कपल के शानदार फोटोज फैंस को आए दिनों देखने को मिलते हैं. इसके साथ ही हाल ही में दोनों का साथ में एक गाना तुमसे प्यार है रिलीज हुआ है जिसे फैन्स काफी पसंद का रहे है.

बता दें कि रुबीना दिलैक ने साल 2018 में 21 जून को अभिनव शुक्ला से शादी की थी. दोनों की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया था. 

Related posts