सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा कर रहे है कांग्रेस का प्रचार, भाई को सपोर्ट करने पहुंचे हिमाचल

ayush sharma elecction campayush sharma elecction camp

इस समय चल रहे लोक सभा चुनाव में सभी पार्टी अपने अपने प्रचार में लगी है हर कोई वोटरों को लुभाने के लिए फिल्म अभिनेता या सेलिब्रिटीज से  प्रचार करवा रहा  है।

संजय दत्त अपनी बहन कांग्रेस प्रत्याक्षी प्रिया दत्त के लिए, अनुपम खेर अपनी पत्नी किरण खेर के लिए, धर्मेंद्र अपनी पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल के लिए एवं द ग्रेट खली भी भाजपा का प्रचार करते हुए नजर आ रहे है। कांग्रेस प्रत्याक्षी शत्रुघ्न सिन्हा भी समाजवादी पार्टी की प्रत्याक्षी अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार कर रहे है।

सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा के पति अभिनेता आयुष  शर्मा भी अपने बड़े भाई मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस  प्रत्याक्षी आश्रय शर्मा  के प्रचार के लिए चुनाव के मैदान में उतर गए है।आयुष अपने भाई को वोट देकर संसद में पहुंचाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।  इसके लिए वो कुल्लू, हिमाचल प्रदेश पहुंच गए है ।

शुक्रवार को आश्रम शर्मा चुनाव प्रचार के लिए कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा में पहुंचे। इस मौके पर आयुष शर्मा के अलावा प्रदेश कांग्रेस महासचिव रघुवीर बाली, बंजार से पूर्व प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह भी उनके साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर नाटी भी डाली।  नाटी  इस प्रदेश का प्रसिद्ध डांस है। इसका वीडियो खुद आयुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।काला चश्मा  लगाए हुए लोगो के साथ हाथो में हाथ दाल कर डांस करते हुए आयुष काफी खुश नजर आ रहे है।

इस मोके पर आयुष ने वहाँ  के लोगो से वोट करने का आग्रह किया।प्रचार  के दौरान कांग्रेस केंडीडेट आश्रय शर्मा ने मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि पांच साल में उनकी एक भी उपलब्धि नहीं है। अब जब चुनाव बेला आ गई है और लोग उनसे उनके कामों का हिसाब मांग रहे हैं तो वह पीएम और सीएम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जब सीएम से सांसद की कारगुजारियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा जाता है तो वह भी कहने लगते हैं कि चुनाव तो मोदी के नाम पर हैं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता बुद्विमान है वह अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है।

खेर अब देखना यह है की आयुष शर्मा की अपने भाई के लिए किया हुआ चुनाव प्रचार कितना रंग लाता है और भी ताज़ा तरीन वीडियोस के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ

Related posts

Leave a Comment जवाब रद्द करें