शाहीर शेख और रुचिका कपूर की शादी को हुए 6 महीने पुरे, शेयर की अनदेखी तस्वीर

Shaheer Sheikh and Ruchikaa KapoorShaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor

टेलीविज़न के हैंडसम और पॉपुलर एक्टर में से एक शाहीर शेख है. पिछले साल नवम्बर में शाहीर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका से कोर्ट मैरिज कर थी. हाल ही में दोनों की शादी को 6 महीने पुरे हो गए है. इस खास मौके पर दोनों ने एक दूसरे के साथ तस्वीर शेयर की.

6 months wedding anniversary of Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor

शाहीर शेख और रुचिका कपूर की शादी को 6 महीने पुरे हो चुके है. अपनी शादी के 6 महीने पुरे होने पर शाहीर ने रुचिका के साथ पोज़ करते हुए एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर को शेयर कर शाहीर ने लिखा: 6 महीने हो गए और आगे गिन रहे. साथ ही हैशटैग शेयर किया हमेशा के लिए साथ. फैंस और फ्रेंड्स दोनों को खुद बधाई दे रहे है और इनकी क्यूट तस्वीर को भी खुद पसंद कर रहे है.

वही इस तस्वीर को रुचिका ने अपने इंस्टाग्राम पर री शेयर किया. तस्वीर को री शेयर कर रुचिका ने लिखा: साथ में अच्छे. साथ में 6 महीने और लाइफ टाइम का साथ बाकि. आपको बतादे कि कोरोना महामारी के चलते दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी.

Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor completed their 6 month of wedding

शादी के बाद यह कपल शाहीर के होमटाउन जम्मू चले गए थे, वहाँ शाहीर के घर पर ही उनका छोटा सा फंक्शन किया गया था. इसके बाद मुंबई में रुचिका के घर पर भी इस कपल का फंक्शन हुआ था. दोनों अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते है.

रुचिका और शहीर की पहली मुलाकात फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के सेट पर उनके एक कॉमन दोस्त के थ्रू हुई थी. यह मुलाकात दो साल पहले हुई थी, मुलाकात के कुछ महीनों बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और पिछले साल शादी कर ली.

आपको बता दे कि रुचिका कपूर एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं. साथ ही निर्माता के रूप में रुचिका ने करीना कपूर खान, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘लैला मजनू’ जैसी और भी कई फिल्मों में काम किया है.

Related posts