बाराती स्टाइल में पगड़ी पहन श्रद्धा कपूर ने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी में लगाए ठुमके

Shraddha KapoorShraddha Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने कजिन प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी एन्जॉय करती नज़र आ रही है. हाल ही में दोनों ने मालदीव में शादी रचाई थी. श्रद्धा कजिन की शादी में काफी मस्ती करती दिखी. वही अब सोशल मीडिया पर श्रद्धा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Shraddha Kapoor danced at the wedding of cousin Priyank Sharma

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस श्रद्धा का एक वीडियो खूब छाया हुआ है, जिसमें वह ट्रेडिशनल रूप में नज़र आयी. इस वीडियो में श्रद्धा ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना है साथ ही पिंक कलर की पगड़ी पहनकर बारात के साथ जमकर डांस करती नजर आयी. श्रद्धा का ये बाराती स्टाइल में ठुमके वाला डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है फैंस श्रद्धा के इस लुक को बेहद पसंद कर रहे है.

हाल ही में अभी श्रद्धा का बर्थडे भी था जिसे उन्होंने मालदीव में परिवार और दोस्तों के साथ मनाया था. श्रद्धा के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें वह अपने परिवार के साथ फिल्म स्त्री के गाने कमरिया पर डांस करती नजर आई थी. वही श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ को लेकर भी खूब सुर्खियों में बनी हुई है.

Shraddha Kapoor’s barati look, at the wedding of cousin Priyank Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी और टूटू शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा ने 4 फरवरी को मशहूर प्रोड्यूसर करीम मोरानी की छोटी बेटी शजा मोरानी के साथ शादी की थी. दोनों ने पिछले साल 9 दिसंबर को मैरिज रजिस्टार ऑफिस में शादी का आवेदन दिया था. वही हाल ही में मालदीव मे दोनो ने एक बार फिर धूम धाम से शादी की.

प्रियांक और शजा साल 2018 से रिलेशनशिप में हैं. इन दोनों की मुलाकात न्यू यॉर्क अकादमी के दौरान हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. वही दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करते रहते है अब दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधन गए है.

Related posts