सिंगर श्रेया घोषाल बनने वाली हैं माँ, पिक शेयर कर दी खुशखबरी

Shreya GhoshalShreya Ghoshal

सिंगर हर्षदीप कौर ने हाल ही में अपने पहले बेटे का स्वागत किया. वही सिंगर नीति मोहन भी जल्द माँ बनने वाली है इस कड़ी मे अब एक और सिंगर जुड़ गयी है. मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल भी जल्द माँ बनने वाली हैं.

सिंगर श्रेया घोषाल माँ बनने वाली है जिसकी ख़बर श्रेया ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की. श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लांट करते हुए पिक शेयर की, पिक शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा: बेबी श्रेयादित्य अपने रास्ते में है. शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ इस ख़बर को शेयर करके रोमांचित है. आपके प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है क्योंकि हमने अपने जीवन मे इस नए चैप्टर के लिए खुद को तैयार किया है.

Singer Shreya Ghoshal shares news of her pregnancy

वही श्रेया के पति ने भी अपने सोशल मीडिया पर सेम पिक शेयर की पिक शेयर कर लिखा: हमारे जीवन में आने वाले इस उत्साह के बंडल को संजोना और श्रेया के साथ एक नया अनुभव शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इस खुशखबरी को शेयर करने के बाद फैन्स और फ्रेंड्स श्रेया को जम कर बधाई दे रहे हैं.

आपको बता दें कि श्रेया ने शिलादित्य को 10 साल तक डेट किया था जिसके बाद साल 2015 मे दोनो शादी के बंधन मे बंधे. दोनों ने बंगाली रीति से शादी की थी.

साल 2002 मे श्रेया ने फिल्म देवदास मे गाना गा कर अपना प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की थी. श्रेया ने बॉलीवुड की 200 से ज्यादा फ़िल्मों मे अपनी आवाज का जादू दिया है.

Related posts