सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई! मिस्ट्री मैन का हुआ खुलासा

Sonakshi SinhaSonakshi Sinha

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. वही हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे उनकी सगाई की खबरे तेज़ हो गयी है. फैन कयास लगा रहे है कि सोनाक्षी जल्द शादी करने वाली है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसके बाद से उनकी सगाई की खबरें तेज़ हो गयी है. सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है जिनमे वो रिंग फिंगर में अंगूठी पहने उससे फ्लॉन्ट करते दिखी. तस्वीर में सोनाक्षी के संग किसी लड़के के हाथ भी नज़र आये हालाँकि उनका चेहरा नहीं देखा गया.

Sonakshi Sinha engaged? Actress flaunts diamond ring while posing with mystery man

इन तस्वीरों को शेयर कर सोनाक्षी ने लिखा: ‘मेरे लिए सबसे बड़ा दिन. मेरा सबसे बड़ा ख्वाब पूरा होने जा रहा है, और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए बेताब हूं. मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं यह इतना आसान था.’ उनकी इस पोस्ट पर कई सेलेब्स उन्हें मुबाकरबाद देते भी नज़र आए. वही तस्वीर में मिस्ट्री मैन कौन है फैन्स ये जानने के लिए काफी बेसब्र है.

खबरों की माने तो तस्वीरों में नज़र आने वाले मिस्ट्री मैन कोई नहीं बल्कि जहीर इकबाल हैं. सोनाक्षी और जहीर पिछले कुछ दिनों से अपने रिलेशन की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए है वही अब सोनाक्षी की तस्वीरों ने इन खबरों को और तेज़ी दे दी है. वही अब फैंस को कयास है की कपल जल्द ही शादी कर सकता है.

वही दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जिसकी वजह से दोनों लाइमलाइट में रहते हैं वही दोनों के डेट‍िंग की खबर काफी समय से चल रही है. हालाँकि दोनों ने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि है की थी खबरों को अफवाह और खुद को एक दूसरे का दोस्त बता कर इन खबरों को दोनों अक्सर टाल देते है.

Who Is Zaheer Iqbal, Sonakshi’s Rumoured Fiancé

आपको बता दे कि जहीर इकबाल भी बॉलीवुड से ताल्लुक रखते है. वह इकबाल रत्नसी के बेटे हैं, जो इकबाल खान के बचपन के दोस्त हैं. जहीर ‘नोटबुक’, ‘डबल एक्सएल’, ‘कमाल खान’ में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। इक़बाल ने साल 2014 में आई सोहेल खान की फिल्म ‘जय हो’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था.

वही बात करे सोनाक्षी की थी बॉलीवुड में कई फिल्मे करने के बाद अब जल्द ही सोनाक्षी ओटीटी डेब्यू करेंगी। सोनाक्षी सिन्हा अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘फॉलन’ से ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रखने वाली है. इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस अफसर के अंदाज में नजर आएंगी। 

Related posts