सोनम कपूर का ब्लैक रिवीलिंग ऑउटफिट में प्रेगनेंसी फोटोशूट हुआ वायरल

Sonam KapoorSonam Kapoor

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है.सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ अपनी पहली प्रेगनेंसी की घोषणा की थी. वही हाल ही में सोनम ने अपने लेटेस्ट प्रेगनेंसी फोटोशूट की कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की है.

Sonam Kapoor Shows Off Baby Bump In Sheer Kaftan

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम रिवीलिंग पैटर्न में ब्लैक कलर के कफ्तान में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी. सोनम के इस लुक को उनकी छोटी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है. सोनम कपूर का ये प्रेगनेंसी फोटोशूट काफी सिजलिंग लग रहा है. इस फोटोशूट से सोनम ने पांच तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज देती दिखी. सोनम की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है.

इस फोटोशूट से पहले सोनम ने पति आनंद के साथ एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी. इस फोटोशूट में सोनम पति आनंद की गोद में बैठी नज़र आयी थी. वही शूट के दौरान सोनम ने लेस से बनी एक सुंदर ड्रेस पहनी थी, जिसमें डीप U कट नेकलाइन के साथ फुल स्लीव्स दी गई थी. सोनम का ये फोटोशूट भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था.

Sonam Kapoor shares photoshoot picture with Anand Ahuja

आपको बता दे कि सोनम कपूर ने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर पति आनंद की गोद में लेटे हुए ब्लैक कलर का आउटफिट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी.

सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. कपल ने सालों तक डेट करने के बाद 8 मई 2018 में शादी रचाई थी. शादी के बाद सोनम पति के साथ लंदन चली गयी थी. वही आपको बता दे कि इससे पहले कई बार सोनम की प्रेगनेंसी की खबरे सोशल मीडिया पर छाई थे लेकिन तब सोनम ने इन खबरों को अफवाह करार दिया था. लेकिन अब जल्द ही वो अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है. खबरों के अनुसार अगस्त से पहले सोनम अपने बच्चे को जन्म देंगी.

Related posts