सिंगर मिलिंद गाबा ने रचाई लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग शादी, वायरल हुए तस्वीरें

Millind GabaMillind Gaba

पिछले कुछ समय से टेलीविज़न से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स ने शादी रचाई है. हाल ही में बॉलीवुड का पॉपुलर कपल रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधा वही अब इस लिस्ट में एक और सेलिब्रिटी शामिल हो गया है. सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा इस लिस्ट में शामिल हुए है. हाल ही में मिलिंद गाबा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है.

Millind Gaba ties the knot with Pria Beniwal

सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल को पिछले 4 सालों से डेट करने के बाद 16 अप्रैल को धूमधाम से शादी रचाई है. वही इस ग्रैंड वेडिंग के बाद कपल ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की है. शादी में प्रिया ने डार्क ऑरेंज शादी में हैवी एम्ब्रॉड्री वाला लहंगा पहना था वही मिलिंद ने लाइट कलर की एम्ब्रॉड्री वाली रॉयल शेरवानी पहनी थी.

मिलिंद और प्रिया की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे. वही शादी में मिलिंद के साथ बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट रही अक्षरा सिंह, निशांत भट्ट शामिल हुए थे इनके सिवा सपना चौधरी, गुरु रंधावा, मीका, भूषण कुमार, सुरेश रैना प्रिंस नरूला और सुयश राय सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी.

Millind Gaba shares pictures from engagement with Pria Beniwal

शादी से पहले कपल की सगाई हुई थी जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई थी. वही कपल की हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी. सगाई के बाद 13 अप्रैल को कॉकटेल पार्टी की गयी थी इसके बाद मेहँदी सेरेमनी का आयोजन हुआ था जिसमे मिलिंद ने कुर्ता-पायजामा पहना था वही प्रिया गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी. मेहंदी के हल्दी सेरेमनी की गयी थी.

आपको बतादे कि मिलिंद गाबा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है. मिलिंद गाबा पॉपुलर सिंगर है वही उन्हें बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में देखा गया था यहां उन्हें काफी पसंद किया गया था. वहीं, प्रिया बेनीवाल एक फेमस यूट्यूबर व फैशन इंफ्लुएंसर हैं। इसके साथ ही, वो मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल की बहन हैं. 

Related posts