सुष्मिता सेन से लेकर वाणी कपूर तक ये एक्ट्रेस निभा चुकी ट्रांसजेंडर का किरदार

Actress played the role of transgenderActress played the role of transgender

बॉलीवुड में सेलेब्स ने अपने मेहनत और अभिनय के दम पर जगह बनाई है। अक्सर एक्ट्रेस फिल्मों में अपने किरदारों से एक्सपेरिमेंट करती हैं और अलग अलग तरह के किरदार निभा कर दर्शकों का मनोरंजन करती है। वही कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी है जिन्होने अपने करियर में किन्नरों का किरदार निभाया है। तो आइए आज जानते हैं इस लिस्ट में कौन कौन सी एक्ट्रेस शामिल हैं।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

Sushmita Sen will play the role of transgender

इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन शामिल हैं। सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ताली को लेकर चर्चा में हैं। ये वेब सीरीज ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत के जीवन पर आधारित है। सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के किरदार में नज़र आएंगी।

वाणी कपूर (Vaani Kapoor)

Vaani Kapoor has played the role of transgender

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर भी फिल्म में ट्रांसजेंडर का किरदार निभा चुकी है। वाणी कपूर ने फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। इस किरदार को वाणी ने बखूबी निभाया था और लोगों ने इसे काफी पसंद किया था।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

Rubina Dilaik has played the role of transgender

इस लिस्ट में अगला नाम टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का है। रुबीना भी ट्रांसजेंडर का किरदार निभा चुकी हैं। एक्ट्रेस रुबीना ने कलर्स के पॉपुलर टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था।

कुब्रा सैत (Kubra Sait)

Kubra Sait has played the role of transgender

एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। सीरीज में उनके किरदार का नाम कुकु था। इस किरदार से कुब्रा को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

Related posts