आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 9 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

रणबीर कपूर लेंगे पैटरनिटी लीव

Ranbir Kapoor decides to take paternity leave

बॉलीवुड अभिनेता जल्द ही पिता बनने वाले हैं उनकी पत्नि और एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वही खबर है कि रणबीर अपने बच्चे के जन्म के बाद पैटरनिटी लीव लेंगे। वही रणबीर अभी और कोई फिल्म साइन नही कर रहे हैं। वही खबरों के अनुसार आलिया बच्चे के जन्म के बाद जल्द से जल्द काम पर वापसी कर सकती हैं।

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री सहर अफशा ने छोड़ी इंडस्ट्री

Bhojpuri actress Sahar Afsha quits showbiz industry for Islam

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस सहर अफशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया है कि उन्होंने शोबिज की दुनिया को छोड़ने का फैसला किया है। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वह इस्लाम की राह पर चलेंगी। उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी हैरान हैं।

इस दिन देख सकेंगे ‘ट्रिपलिंग 3’

Here’s when Tripling Season 3 will be out

पॉपुलर शो ट्रिपलिंग तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अपने तीसरे सीजन के साथ एक बार फिर से दमदार वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वही इसकी रिलीज़ डेट सामने आई है। ट्रिपलिंग सीजन 3 को 21 अक्टूबर 2022 से जी5 पर देखी जा सकती हैं।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ दायर हुई याचिका

Delhi court to hear plea against upcoming movie Adipurush

‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी आलोचना हो रही है। वही अब फिल्म पर रोक लगाने की मांगे भी की जा रही है। हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में ‘आदिपुरुष’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण किया गया है।

हाउसफुल 5 की तैयारी शुरू

Sajid Nadiadwala to bring back Housefull franchise

बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंजाइजी ‘हाउसफुल’ के 4 पार्ट आ चुके हैं वही अब इसका पांचवा पार्ट चर्चा में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने ‘हाउसफुल 5’ की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। वही इस फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल और रितेश देशमुख को नज़र आएंगे।

Related posts