सुगंधा मिश्रा ने की संकेत भोसले संग सगाई, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

Sugandha Mishra and Sanket BhosaleSugandha Mishra and Sanket Bhosale

टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नज़र आयी सुगंधा मिश्रा ने अपने फैंस के साथ एक बेहद अच्छी खबर शेयर की. सुगंधा मिश्रा ने कॉमेडियन संकेत भोसले संग सगाई कर ली है.

टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन्स सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने सगाई कर ली है. पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके बाद अब दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते है. सुगंधा ने अपने सोशल मीडिया पर संकेत के साथ एक रोमांटिक पिक शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी. पोस्ट शेयर कर सुगंधा ने लिखा: ‘हमेशा के लिए’. वही सुगंधा की इस पोस्ट पर उनके सेलिब्रिटी दोस्त से लेकर फैंस तक लगातार कमेंट कर बधाइयाँ दे रहे है.

Sugandha Mishra Gets Engaged To Sanket Bhosale

इसके सिवा संकेत ने अपने सोशल मीडिया पर सुगंधा के साथ इंगेजमेंट की तस्वीर शेयर की. तस्वीर शेयर कर संकेत ने लिखा: मुझे मेरा सनशाइन मिल गया.

सुगंधा और संकेत का नाम कई बार साथ में आया है लकिन दोनों हमेशा एक दूसरे अच्छा दोस्त ही बताते रहे, कभी भी अपने रिलेशन को पब्लिक्ली नहीं बताया, और ऐसे सगाई करके दोनों ने अपने फैंस को हैरान कर दिया.

Romantic picture of Sugandha Mishra and Sanket Bhosale

सुगंधा और संकेत द कपिल शर्मा शो में कई बार साथ में काम कर चुके हैं. संकेत संजय दत्त की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं. सुगंधा एक प्रोफेशनल सिंगर भी हैं. इसके साथ एक बेहतरीन कॉमेडियन भी हैं. सुगंधा और संकेत दोनों आखिरी बार साथ में सुनील ग्रोवर के शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में नजर आए थे.

Related posts