‘भाभी जी घर पर है’ में दिखेंगी ये नयी गोरी मेम, इससे पहले बदली थी अंगूरी भाभी

Nehha pendseNehha pendse

टीवी शो भाभी जी घर पर है क्या को दर्शको से काफी प्यार मिला है इस शो के सभी किरदार को लोग बेहद पसंद करते है. वही इस शो में बात करे अनीता भाभी के किरदार की तो उसे सौम्या टंडन बखूबी निभा रही थी, लेकिन ये किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन ने कुछ समय पहले यह शो छोड़ दिया था. सौम्या के शो से जाने के बाद फैंस अपनी गोरी मेम को काफी मिस कर रहे है साथ ही फैंस यह भी जानना चाहते है कि शो में नयी गोरी मेम कौन बनेगी.

Saumya Tandon will be replaced by Neha Pendse

इंडिया फ़ोरम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार मे आए कम इन मैडम फेम नेहा पेंडसे इस शो मेंअनिता भाभी बनकर नज़र आने वाली हैं. इससे पहले बीच में ‘बिग बॉस 13’ फेम और ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का नाम सामने आ रहा था लेकिन यह सच नहीं था. लेकिन अब माना जा रहा है कि नेहा पेंडसे अभी अनीता भाभी के रोल के लिए फाइनल कर ली गई हैं. नेहा को लेकर सितंबर में भी ये खबर आई थी कि वो सौम्या को रिप्लेस कर सकती हैं, लेकिन तब उन्होंने ऐसी किसी भी खबर से इनकार दिया था, पर लेटेस्ट खबर के मुताबिक नेहा का नाम फाइनल हो चुका है.

साथ ही आपको बतादें कि नेहा काफी फेमस एक्ट्रेस हैं, उन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा नेहा टीवी सीरियल में भी नज़र आ चुकी हैं. नेहा को फेमस टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीज़न 12 में भी देखा जा चुका है.

Shilpa Shindey replaced by Shubhangi Atre

सौम्या टंडन ही नहीं बल्कि इससे पहले शो की अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे भी इस शो को अलविदा कर चुकी है. इस शो से शिल्पा ने अपनी काफी पहचान बना ली थी अंगूरी भाभी का सही पकडे है यह डायलॉग लोगो ने बेहद पसंद किया, लेकिन कुछ समय बाद ही शिल्पा ने इस शो को अलविदा कह दिया था. शिल्पा शिंदे ने जबरदस्त विवादों के बीच इस शो को छोड़ा था.जिसके बाद शिल्पा ने बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट कदम रखा और शिल्पा ने शो जीता भी था.

वही शिल्पा के बाद इस शो में अंगूरी भाभी का किरदार चर्चित टेलीविजन अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने निभाया. शो में शिल्पा की जगह शुभांगी अत्रे ने ली. शुभांगी अत्रे इससे पहले ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कस्तूरी’ और ‘चिड़िया घर’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी थी.

Related posts