कहते है शादी बहुत ही खूबसूरत रिश्ता होता है,यह दो लोगों को जन्मों जन्मों तक जोड़के रखता है। लेकीन जब इन्हीं दो लोगों के बीच में कोई तीसरा आ जाता है तो यह अनमोल रिश्ता एक पल में टूट जाता है। पति पत्नी और वो की कहानियों में अक्सर वो ज्यादा जीतता है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जिसने किसी का घर तोड़कर खुद का घर बसाया है, चलिए आज जानते हैं बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने दूसरों के पति से शादी की
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की फिट एंड फाइन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम भी घर तोड़ने के लिए सामने आता है। शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी की है। राज ने शिल्पा के लिए पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक दे दिया था। राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी ने खुलेआम शिल्पा को तलाक के पीछे का कारण बताया था। आपको बता दें शिल्पा ने इन आरोपों को नाकारा था। शिल्पा पर ये भी इल्जाम है की उन्होंने पैसे के लिए शादी की। आपको बता दें राज कुंद्रा बहुत बड़े बिजनेस मैन है।
