थलापति विजय की फिल्म का टाइटल होगा रिलीज, नवाज की पत्नी ने लगाए उन पर गंभीर आरोप

Bollywood updateBollywood update

थलापति विजय की फिल्म का टाइटल का ऐलान

थलापत विजय

तमिल फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म को लेकर इस वक्त खासा बज है। कार्थी, मास्टर और विक्रम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके निर्देशक लोकेश कनगराज की ये फिल्म भी उनके एलसीयू यूनिवर्स की कहानी है। इस फिल्म के टाइटल का आधिकारिक ऐलान आज होगा।,

शाहरूख की फिल्म की कॉपी है इस सुपरस्टार की फिल्म

सुपरस्टार मोहनलाल

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म राम काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों ही इस फिल्म में मोहनलाल रॉ एजेंट राम का किरदार निभाने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का प्लॉट लीक हो गया है। जिसके बाद लोग इसकी तुलना शाहरुख खान की फिल्म पठान से करने लगे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म का प्लॉट काफी हद तक पठान से मिलता है।

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन

कार्तिक और कृति

कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ का नया गाना ‘मेरे सवाल का’ रिलीज हो गया है। इस गाने में कृति और कार्तिक का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

विक्की कौशल जा चूके है जेल

विक्की कौशल

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान बताया कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की शूटिंग के दौरान एक्टर विक्की कौशल को जेल जाना पड़ा था। उन्होंने बताया कि हम बिना परमिशन के शूटिंग कर रहे थे और हम असली रेत खनन की शूटिंग कर रहे थे, जो माफिया करते थे। इस दौरान विक्की को पुलिस ने पकड़ लिया था और उन्हें जेल जाना पड़ गया था।

नवाज की पत्नी ने लगाए उनपर आरोप

आलिया और नवाजुद्दीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने कोर्ट में एक्टर के परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि आलिया की सार बार-बार उनसे कहती हैं कि वह नवाज की बीवी नहीं है और उनका इस घर पर कोई हक नहीं है। उनका दूसरा बच्चा नाजायज है। इसके साथ ही आलिया ने नवाज की मां द्वारा लगाए गए प्रॉपर्टी के मामले को भी झूठा बताया है।

Related posts