आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 1 November 2022

bollywood newsbollywood news

1 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 1 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

बंगाली एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का हुआ निधन

Bengali actress Sonali Chakraborty passes away

बंगाली इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। सोनाली चक्रवर्ती काफी समय से लीवर की समस्या से जूझ रही थीं।

हुमा कुरैशी का ब्वॉयफ्रेंड मुदस्सर अजीज से हुआ ब्रेकअप

Huma Qureshi Breaks Up With Mudassar Aziz?

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार हुमा कुरैशी का उनके बॉयफ्रेंड मुदस्सर अजीज के साथ ब्रेकअप हो गया है। कुरैशी और मुदस्सर करीब 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि इस खबर पर कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

3 साल बाद इंडिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra lands in India after 3 years

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद इंडिया वापस आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बोर्डिंग पास की फोटो शेयर कर इंडिया वापस आने की खबर दी थी। वही अब प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसकी वीडियो तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस दिन शादी रचाने वाली हंसिका मोटवानी!

Hansika Motwani to marry on December 4

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के घर शहनाई बजने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवाली 4 दिसंबर 2022 को जयपुर में सात फेरे लेने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिसंबर को हंसिका के शादी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त शरीक होंगे। हंसिका मोटवानी मुंबई के बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से शादी करने वाली है.

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग शुरू

Allu Arjun begins Pushpa 2 shoot

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपर हिट फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ के लिए अल्लू अर्जुन का लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद से फैंस इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

Related posts