आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 12 July 2022

bollywood news updatebollywood news update

भारती-हर्ष ने पहली बार दुनिया को दिखाई बेटे की झलक

Bharti Singh finally reveals son Laksh’s face

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन क्वीन भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद 3 अप्रैल को कपल ने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। बेटे के जन्म के तीन माह बाद हाल ही में यूटयूब पर वीडियो शेयर कर भारती ने अपने बेटे का चेहरा पहली बार दिखाया हैं।

45 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेेंगी मुमताज

Mumtaj can Comeback with Sanjay Leela Bhansali’s web series Heeramandi after long Years

हिंदी फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज 45 साल बाद एक बार फिर से फिल्मों में वापसी को तैयार हैं। खबरों के अनुसार मुमताज संजय लीला भंसाली द्वारा बनने वाली सीरीज हीरामंडी से अभिनय में वापसी करेंगी। वही हीरामंडी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

शाहरुख खान के पड़ोसी बने रणवीर सिंह

Ranveer Singh, Deepika Padukone buy Rs 119 crore flat in Bandra

मशहूर फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में मुंबई के नया घर खरीदा है। रणवीर ने बांद्रा इलाके में 119 करोड़ रुपये का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. इस घर में शिफ्ट होते ही रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी बन जाएंगे। 

फिर बदली फिल्म ‘यशोदा’ की रिलीज डेट

Samantha Yashoda Movie Release Date Gets Postponed

साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की बिग बजट फिल्म यशोदा एक बार फिर पोस्टपोन हो गई हैं। पहले ये फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है हालांकि अभी तक नई रिलीज़ डेट सामने नही आई है। 

मीका सिंह को मिली अपनी दुल्हनिया

Mika Singh has finally gotten his `Vohti

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपनी दुल्हनिया की तलाश में लगे हुए हैं। मीका सिंह ने अपनी दुल्हन की तलाश में स्वयंवर भी रखा हैं। वही अब स्वयंवर खत्म होने से पहले ही मीका ने अपनी दुल्हनिया चुन ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका ने चंडीगढ़ की नीत महल नामक हसीना को अपनी दुलहनिया चुना हैं।

Related posts