आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 14 June 2022

Bollywood updatesBollywood updates

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मिली बेल

Siddhanth Kapoor released on bail in drugs case

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर सोमवार को रेव पार्टी में ड्रग्स मामले में पुलिस ने बंगलुरू से गिरफ्तार किया था। मेडिकल टेस्ट में सिद्धांत के ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई थी। वही अब खबर आ रही है कि इस केस में सिद्धांत को जमानत मिल गई है।

एसएस राजामौली की फिल्म में नज़र आएंगी ऐश्वर्या राय!

साउथ के जाने माने डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी फिल्मों के लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। वही खबर आ रही है कि एसएस राजामौली की अगली फिल्म में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय नजर आ सकती है।

अंकित गेरा बने पिता

Ankit Gera And Wife Rashi Blessed With a Baby Boy

टीवी एक्टर अंकित गेरा हाल ही में पिता बन गए हैं। अंकित गेरा की पत्नी राशि पुरी ने एक बेटे को जन्म दिया है। बता दें शादी की पहली सालगिरह के 5 दिन बाद यानी 10 जून को अंकित गेरा की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। 

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में नजर आएंगी रेखा

Rekha to be seen in Sanjay Leela Bhansali’s Heeramandi

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही फिल्म ‘हीरामंडी’ डायरेक्टर करने वाले हैं। फिल्म जब से अनाउंस हुई तब से लगातार चर्चा में बनी है। वही अब खबर आ रही है कि फिल्म ‘हीरामंडी’ में वेटरन बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को कास्ट किया गया है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

रिलीज से कुछ दिन पहले बदला आदित्य रॉय कपूर की फिल्म का नाम

Aditya Roy Kapur’s Film Renamed As Rashtra Kavach OM

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री संजना सांघी स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओम: द बैटल विदिन’ को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म का नाम बदल दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स को फिल्म के टाइटल राइट्स खरीदने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसकी वजह से निर्माताओं ने यह फैसला लिया है। वही अब इस फिल्म का नाम ‘राष्ट्र कवच ओम’ रखा गया है।

Related posts