आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 15 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

टीवी पर दस्तक देगा कसौटी जिंदगी के

Kasautii Zindagii Kay to have a re-run on StarPLus after 20 Years

श्वेता तिवारी और सीजेन खान स्टारर एकता कपूर का सुपरहिट टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के 20 साल बाद टीवी पर फिर से लौटने वाला है। मेकर्स ने कसौटी जिंदगी के को एक बार फिर से रीटेलीकास्ट करने का फैसला किया है। यह शो अगले हफ्ते से मंगलवार से हर रोज दोपहर ढाई बजे टेलीकास्ट होगा. 

‘लाल सिंह चड्ढा’ को सपोर्ट करना ऋतिक रोशन को पड़ा भारी

Netizens upset with Hrithik Roshan for praising Laal Singh Chaddha

आमिर खान की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का यूजर्स लगातर विरोध कर रहे हैं। वही बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन फिल्म के सपोर्ट में आगे आए हैं लेकिन उनको अब ये भारी पड़ रहा है। लाल सिंह चड्ढा’ को सपोर्ट करने के बाद अब सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को भी बॉयकॉट कर रहे हैं।

IIFM में रणवीर सिंह ने जीता बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड

Ranveer Singh receives Best Actor of the Year award for his film 83 at International Film Festival of Melbourne

न्यूज फोटोशूट के बाद से चर्चा में बने एक्टर रणवीर सिंह को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट एक्टर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 83 में शानदार अभिनय के लिए मिला है।

जल्द शुरू होगी कार्तिक की फिल्म की शूटिंग

Shooting of Karthik’s film will start soon

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ चर्चा में बनी हुई हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली हैं। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक अगले महीने से गुजरात में फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 

पाकिस्तान में उठी आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की स्क्रीनिंग की मांग

‘Laal Singh Chaddha’ to release in Pakistan

आमिर खान की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में चल रही है। एक ओर सोशल मीडिया पर लगातर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग उठाई गई थी। तो वही अब दूसरी ओर पाकिस्तान में इस फिल्म को रिलीज करने की मांग उठ रही है।

Related posts