आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 15 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

राजस्थान में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘ऐ जिंदगी’

‘Aye Zindagi’ goes tax-free in Rajasthan

सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ रिलीज हो गई है. निर्देशक अनिर्बान बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सत्यजीत दुबे, मृणमयी गोडबोले, श्रीकांत वर्मा और हेमंत खेर जैसे कलाकार एक साथ नजर आए हैं। वही अब इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि इसे राजस्थान में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी की बड़े परदे पर एंट्री

Mithun Chakraborty’s daughter Dishani Chakraborty to debut in Hollywood

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने वाली है। दिशानी चक्रवर्ती हॉलीवुड की शार्ट फिल्म ‘द गेस्ट’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एकता कपूर को फटकार

Supreme Court slams Ekta Kapoor over web series XXX

एकता कपूर की वेब सीरीज XXX के सीजन 2 को चलते उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माता एकता कपूर को वेब सीरीज में ‘आपत्तिजनक सामग्री’ को लेकर फटकार लगाई है। वही एसी ने एकता से कहा कि वह देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं।

राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार

Things are not working out between Charu Asopa and husband Rajeev Sen

चारू असोपा और राजीव सेन अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से लम्बे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। एक दूसरे को तलाक देने के बीच कपल ने अपनी शादी को दुबारा मौका देने का फैसला किया था। लेकिन अब एक बार फिर दोनों के बीच दरार आ गई है। हाल ही में चारु ने बताया कि राजीव ने उन्हें इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया है और वो नही जानती की वो कहा है और क्या कर रहे हैं।

चार दशक बाद सारिका ने की बड़े पर्दे पर वापसी

Sarika’s comeback from ‘Uchhai’

दिग्गज अभिनेत्री सारिका एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली है। सारिका चार दशक बाद फिल्म ऊंचाई से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली है। हाल ही में फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया है। ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related posts