आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 16 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

16 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 16 अक्टूबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। 

‘किसी का भाई किसी की जान’ इस दिन होगी रिलीज़

Salman Khan’s Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan to release on Eid 2023

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आगमी फिल्म किसी का भाई किसी की जान काफी समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई हैं। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपडेट देते हुए बताया है कि ये फिल्म साल 2023 की ईद पर रिलीज होगी।

एक्टर जितेंद्र शास्त्री का निधन

Mirzapur Actor Jitu Shastri Passes Away

ब्लैक फ्राइडे और इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुके एक्टर जितेंद्र शास्त्री का निधन हो गया है। जीतू भाई के नाम से मशहूर जितेंद्र शास्त्री ने कई फिल्मों में दमदार अभिनय से एक अलग छाप छोड़ी थी।

जॉन अब्राहम ने फिल्म ‘तेहरान’ की शूटिंग पूरी की

John Abraham and Manushi Chhillar wrap up shooting of ‘Tehran’

जॉन अब्राहम दर्शकों के बीच जल्द ही नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। जॉन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेहरान’ की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म एक जियो पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है जो सत्य घटनाओं पर आधारित है। वही इस फिल्म में जॉन के साथ मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमा घरों में दस्तक देंगी।

वरुण धवन और सामंथा प्रभु करेगें स्क्रीन शेयर

Samantha to share screen with Varun Dhawan

हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ का हिंदी वर्जन बनने वाला है। वही हिंदी वर्जन में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु नजर आने वाले हैं। पहली बार वरुण और सामंथा साथ काम करेंगे। ‘सिटाडेल’ के हिंदी वर्जन का डायरेक्शन राज और डीके करेंगे।

टाइगर 3 की रिलीज़ को मिली नई तारीख

Salman Khan announces new release date for Tiger 3

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज़ डेट बदल गई है। पहले ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्म ‘टाइगर 3’ अब साल 2023 की दीवाली पर रिलीज होगी।

Related posts