आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 20 July 2022

Bollywood news updateBollywood news update

‘द कपिल शर्मा शो’ की होने जा रही वापसी

“The Kapil Sharma Show” Is Coming Back With A New Season

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का धमाकेदार शो ‘द कपिल शर्मा शो’ लोगों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रहा है। कई दिनों पहले कपिल शर्मा ऑफ एयर कर दिया गया था। वही अब एक बार फिर ये शो वापसी कर रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो, यह शो 3 सितंबर को सोनी टीवी पर वापसी कर सकता है।

मणिरत्नम हुए कोरोना पॉजिटिव

Mani Ratnam tests COVID-19 positive

बॉलीवुड से साउथ तक मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मणिरत्नम को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जॉन अब्राहम संग नजर आएंगी मानुषी छिल्लर

Manushi Chhillar joins John Abraham on Tehran

अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से डेब्यू कर चुकी पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने के हाथ नई फिल्म लगी है। खबरों के अनुसार मानुषी छिल्लर अब जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आने वाली हैं। 

मीका सिंह की दुल्हनिया बनीं आकांक्षा पुरी

Akanksha Puri wins Swayamvar Mika Di Vohti

बॉलीवुड के पॉपुलर गायक मीका सिंह का स्वयंवर अब खत्म हो गया हैं। वही मीका सिंह की वोट्टी का खिताब आकांक्षा पुरी ने अपने नाम कर लिया है। हालांकि अभी तक आकांक्षा पुरी और मीका सिंह ने सात फेरे नहीं लिए हैं।

‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए दीपिका पादुकोण को मिला ऑफर!

Deepika Padukone to play Parvati in Brahmastra 2

डायरेक्टर अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र फिल्म का पहला पार्ट इस साल बड़े परदे पर जल्द आने वाला है। वही मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। वही दूसरे पार्ट में नए-नए करैक्टर्स दिखाई देंगे जिसमे महादेव और पार्वती होंगे। वही खबर है कि पार्वती के किरदार के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया है।

Related posts