आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 22 June 2022

Bollywood updatesBollywood updates

बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला

Pankaj Tripathi’s wife Mridula is making her Bollywood debut with his film Sherdil

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शेरदिलः द पीलीभीत सागा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म इसी जल्द को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की खास बात यह भी है कि पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 

मराठी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे सलमान खान

Salman Khan to do a cameo for Riteish Deshmukh

सलमान खान अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म ‘वेद’ में कैमियो करते नजर आने वाले हैं। बता दें कि ‘वेद’ के जरिए रितेश देशमुख निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं और यह एक मराठी फिल्म है।

यौन उत्पीड़न मामले में विजय बाबू को मिली अग्रिम जमानत

High Court grants anticipatory bail to Vijay Babu

एक एक्ट्रेस द्वारा मलयालम अभिनेता-निर्माता विजय बाबू पर यौन उत्पीड़न आरोप के बाद केरल हाइकोर्ट ने विजय बाबू को एक बार फिर अग्रिम जमानत दे दी है। बता दें कि 22 अप्रैल 2022 को अभिनेता के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी।

ओटीटी पर रिलीज होगी जान्हवी की अपकमिंग फिल्म 

Jhanvi Kapoor’s Goodluck Jerry to have a direct-on-OTT release

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म गुडलक जैरी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म से जाह्नवी का एक पोस्टर भी सामने आया था जिसे काफी पसंद किया गया। खबरों के अनुसार उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी।

शिरीन मिर्जा करेंगी टीवी पर दो साल बाद वापसी

Shireen Mirza to comeback after 2 years

टीवी अभिनेत्री शिरीन मिर्जा दो सालों के लम्बे समय बाद टीवी शो ‘बहुत प्यार करते हैं’ से टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। वह इस शो में अहम किरदार निभाती नज़र आएंगी।

Related posts