आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 23 June 2022

Bollywood updatesBollywood updates

सामंथा के हाथ लगी सलमान खान की फिल्म

Samantha Ruth Prabhu to star in Salman Khan’s No Entry sequel

साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने कई हिट फिल्में की है। वही अब खबर है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले सकती हैं। खबरों के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु के हाथ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म नो एंट्री 2 लगी है।

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दाखिल किया गया आरोप पत्र

NCB files draft charges against Rhea Chakraborty

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में ड्रग्स के एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। वही इस मामले पर सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

ओटीटी पर कभी नहीं काम करेंगे जॉन अब्राहम

John Abraham says he would not like to be ‘available on OTT

इन दिनों दर्शकों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म का काफी बज बना हुआ है। कई सितारे ओटीटी पर अपनी धाक जमा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम ने ओटीटी पर कभी काम ना करने की बात कही है। जॉन ने कहा कि ‘मैं बड़े पर्दे का हीरो हूं और मैं वहीं रहना चाहता हूं। ओटीटी पर चंद पैसों में उपलब्ध होना मुझे पसंद नहीं।’

शाहरुख की ‘जवान’ में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री

Deepika Padukone To Make A Special Appearance In Shah Rukh Khan’s Jawan

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान बड़े पर्दे पर चार सालों के बाद वापसी करेंगी जिसके चलते वो लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक्शन फिल्म ‘जवान’ भी शामिल है। जिसको लेकर खबर आ रही हैं कि इस में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगी।

सिंगर चिन्मयी श्रीपादा के घर गूंजी किलकारियां

Singer Chinmayi Sripada welcomes twins

निर्देशक राहुल की पत्नि और मशहूर सिंगर चिन्मयी श्रीपादा मां बन गई हैं। चिन्मयी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, वही कपल ने अपने बच्चों को द्रिपता और शरवस नाम दिया है। इसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Related posts