आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 23 September 2022

Bollywood newsBollywood news

माधुरी दीक्षित की ‘माजा मा’ इस दिन होगी रिलीज

Madhuri Dixit’s Maja Ma to release on October 6

माधुरी दीक्षित की अपकमिंग फिल्म ‘मजा मा’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे है। इस फिल्म में माधुरी के साथ गजराज राव और बरखा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही 6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 34 साल बाद दोबारा बनेंगे राम-सीता

Arun Govil and Dipika Chikhlia will play Ram-Sita again after 34 years

 

1987 में डीडी नेशनल पर आई ‘रामायण’ में राम सीता बने अभिनेता अरुण गोविल और अभिनेत्री दीपिका चिखलिया एक बार फिर राम सीता के किरदार में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित रामलीला के मंच पर अरुण और दीपिका 34 साल बाद दोबारा भगवान राम और माता सीता बन कर अभिनय करेगें।

परिणीति चोपड़ा अपनी अगामी फिल्म में ऐक्शन करती आएंगी नज़र

Parineeti Chopra, Harrdy Sandhu’s Code Name Tiranga teaser out

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। परिणीति जल्द ही हार्डी संधू संग एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर आने वाली हैं। उनकी फिल्म का नाम ‘कोड नेम तिरंगा’ है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें परिणीति जबरदस्त एक्शन करती दिख रही हैं। 

शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू

Shanaya Kapoor’s Bollywood Debut with Bedhadak

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली है. शनाया कपूर फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है. इस फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा अहम किरदार में नजर आएंगे.

सोनाक्षी-हुमा की डबल एक्सएल इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Release date of Sonakshi Sinha and Huma Qureshi-starrer ‘Double XL’ out

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘डबल एक्सल’ में एक साथ नजर आने वाली हैं। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। वही ये फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हुमा और सोनाक्षी ने फिल्म के लिए करीब 15 से 20 किलो वजन बढ़ाया था. 

Related posts