आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 27 September 2022

bollywood newsbollywood news

जेनिफर विंगेट करने वाली बॉलीवुड डेब्यू 

Jennifer Winget roped in for a Vishal Bhardwaj movie

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अब बड़े पर्दे पर भी धूम मचाने वाली हैं। दरअसल, खबर आ रही है कि जेनिफर विंगेट जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आ सकती हैं। खबरों के अनुसार जेनिफर ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आ सकती है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम जमानत

Delhi court grants interim bail to Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ की ठगी के मामले में राहत मिली है। दरअसल पटियाला हाउस कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर जैकलीन को अंतरिम जमानत दे दी है। वही इस मामले को लेकर बीते दिनों जैकलीन फर्नांडिस से ईडी लगातार पूछताछ कर रही थी। 

ऋचा-अली की शादी में शामिल होंगे हॉलीवुड स्टार

Hollywood stars Gerard Butler, Judi Dench to attend Richa-Ali’s wedding?

ऋचा चड्डा और अली फजल सालों तक डेट करने के बाद अगले महीने अक्टूबर में शादी वाले है। वही उनकी शादी को लेकर खबर आ रही है कि इसमें हॉलीवुड स्टार भी शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कपल की शादी के लिए ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में अली फजल की को-स्टार जूडी डेंच और जेरार्ड बटलर को आमंत्रित किया गया है।

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में हुई ऋतिक रोशन की एंट्री

Hrithik Roshan Is Dev In Brahmastra 2?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज के बाद से इस फिल्म का दूसरा पार्ट चर्चा में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक वो ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में ऋतिक रोशन नजर आ सकते है। खबर के सामने आने के बाद ये कयास लगाए जा रहे है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में ऋतिक देव का किरदार निभा सकते है। 

करण कुंद्रा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

Karan Kundrra got a big project in hand

बिग बॉस 15 स्टार करण कुंद्रा के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। खबरों के अनुसार करण कुंद्रा जल्द ही बेड़ियां नाम के शो में नजर आने वाले हैं। ये शो वैम्पायर डायरीज को ध्यान में रख कर बनाया जाएगा। वही इस शो में करण कुंद्रा अहम किरदार निभाने वाले हैं। 

Related posts