आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 5 November 2022

bollywood newsbollywood news

5 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 5 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

विक्की कौशल की गोविंदा नाम मेरा की रिलीज डेट आई सामने

Vicky Kaushal starrer Govinda Naam Mera to release on this date

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल, कियारा आडवाणी  और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म को बड़े पर्दे की जगह ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। 16 दिसंबर 2022 को फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

ऋचा-अली के प्रोडक्शन में बनने जा रही पहली फिल्म

Richa Chadha, Ali Fazal’ maiden production ‘Girls will be Girls’ goes on floors

इंडस्ट्री के न्यूली वेड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्रोडक्शन में पहली फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ है और फिल्म की उत्तराखंड में शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में मलयालम एक्ट्रेस कनी कुसरुति मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

टीवी पर वापसी करेंगी कृतिका सेंगर

Kratika Sengar to make a comeback with Star Bharat’s next

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर मां बनने के बाद टीवी पर वापसी करने वाली हैं। खबरों के अनुसार जल्द ही कृतिका सेंगर स्वास्तिक नाम के टीवी शो में नजर आने वाली हैं।

रणवीर सिंह ने छोड़ा यशराज फिल्म्स की टैलेंट एजेंसी का साथ

Ranveer Singh to part ways from YRF talent management agency

यशराज फिल्म्स की टैलेंट एजेंसी यशराज फिल्म्स टैलेंट को बड़ा झटका लगा है। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह यशराज फिल्म्स का साथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘83’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की वजह उन्होंने ये फैसला लिया है।

Related posts