आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 30 July 2022

Bollywood NewsBollywood News

महाभारत के ऐक्टर रसिक दवे का हुआ निधन

Veteran actor Rasik Dave dies due to kidney failure at 65

ऐक्टर रसिक दवे का बीते दिन 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं। रसिक ने टीवी शो महाभारत में नंद का किरदार निभाया था। रिर्पोट के अनुसार रसिक का निधन किडनी फेल होने के बाद हुआ है। 

पॉप सिंगर शकीरा पर लगा करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप

Shakira Faces Call For 8-Year Jail Term In Spain Over Tax Fraud Charge

‘वाका वाका’ और ‘हिप्स डॉन्ट लाई’ जैसे गानों से मशहूर हुईं पॉप सिंगर शकीरा पर चोरी का आरोप लगाया गया हैं। शकीरा पर साल 2012 से 2014 के बीच स्पेनिश टैक्स ऑफिस के साथ धोखाधड़ी करके 1.45 करोड़ यूरो यानी 117 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोप लगा है। वही इस मामले में शकीरा को 8 साल से अधिक की जेल भी हो सकती है। 

जल्द मां बनेंगी बिपाशा बसु 

Are Bipasha Basu and Karan Singh Grover expecting their first child

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिपाशा और करण शादी के करीब 6 सालों बाद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर कपल की ओर से आधिकारिक बयान सामने नही आया है।

चिरंजीवी के साथ थिरकेंगे सलमान खान

Chiranjeevi shakes a leg with Salman Khan for Godfather

साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी अपनी अपकमिंग फिल्म गॉडफादर को लेकर चर्चा में है। वही इस फिल्म से जुड़ी खबर सामने आई हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान चिरंजीवी के साथ फिल्म गॉडफादर के एक गाने में झूमते दिखेंगे। इसकी जानकारी चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर के दी है।

Related posts