आज के बॉलीवुड समाचार: 04 जून 2021

Bollywood NewsBollywood News

जल्द पिता बनने वाले हैं बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना

Aparshakti Khurana And Wife Aakriti Ahuja Announce Pregnancy

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने फैन्स के साथ पर एक बड़ी खुशखबरी सभी से शेयर की है. अपारशक्ति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पत्नी आकृति खुराना के प्रेग्नेंट होने की घोषणा करते हुए एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है. जिसके बाद फैन्स और फ्रेंड्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

समय से पहले रिलीज हुई ‘द फैमिली मैन 2’

The Family Man 2 drops on Amazon Prime a day before schedule

राज और डीके द्वारा निर्देशित ‘द फैमिली मैन 2’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने फैंस को पहले ही सरप्राइज दे दिया। ‘द फैमिली मैन 2’ के सारे एपिसोड्स 4 जून को रिलीज होने वाले थे लेकिन अमेजन प्राइम ने एक दिन पहले ही इसे रिलीज कर दिया। ओटीटी से मिले अचानक इस तोहफे से फैंस खुशी से झूम उठे।

ओटीटी की दुनिया का सबसे बड़ा धमाका, पहला नेटफ्लिक्स ग्लोबल स्टूडियो मुंबई में

Netflix to launch fully owned post-production facility in Mumbai

नेटफ्लिक्स ने भारत को अपनी कार्ययोजना का प्रमुख बिंदु बनाने का ऐलान किया। कंपनी ने जानकारी दी कि दुनिया में पहली बार वह अपना खुद का लाइव एक्शन फुल सर्विस पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो बनाने जा ही है और यह स्टूडियो वह मुंबई में स्थापित करेगी।

अंकिता लोखंडे ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

Ankita Lokhande takes a break from social media

अंकिता लोखंडे ने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है और इसकी जानकारी भी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है।

सलमान की अगली फिल्म पूरी यूनिट को वैक्सीन लगने के बाद शुरू होगी

Salman’s next film will start after the entire unit is vaccinated

यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ करने का फैसला किया है जिनको कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हों। इसके लिए कंपनी ने पर्याप्त समय लेने का भी निर्णय लिया है और इसी वजह से मुंबई में लगा फिल्म का सेट भी तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

Related posts