आज के बॉलीवुड समाचार: 07 अक्टूबर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा आर्यन खान का फोन

Mobile phone of Aryan Khan sent for forensic investigation

जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सात अक्तूबर तक एनसीबी कस्टडी में रखा गया है। इस बीच अब आर्यन खान और ड्रग छापेमारी केस में शामिल अन्य लोगों के मोबाइल फोन कोफॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

नहीं रहे रामायण के लंकेश

Arvind Trivedi, Ramayan Ravan, passed away

टीवी जगत से दुनिया के सबसे चर्चित शो रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। वो 82 साल के थे। उनके निधन पर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर देखी गई.

लाइगर की रिलीज डेट को लेकर बोले विजय देवरकोंडा

Vijay Deverakonda spoke about the release date of Liger

साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म लाइगर की रिलीज डेट के ऐलान को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म करने में देरी की वजह फिल्म की शूटिंग का लास्ट शिड्यूल है। जिसे फिल्म की टीम अमेरिका जाकर पूरा करेगी। यहां माइक टायसन के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद ही मेकर्स लाइगर की रिलीज डेट कंफर्म कर पाएंगे।

रेहाना संग रोमांटिक फोटो शेयर कर जीशान ने किया रिलेशनशिप का खुलासा

Zeeshan Khan announces relationship with Reyhna Pandit with a kiss

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे जीशान खान ने महीनों से चल रही रिलेशनशिप की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘कुमकुम भाग्य’ की अपनी सह-कलाकार रेहाना पंडित के साथ किस करते हुए तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है।

शमिता शेट्टी को ‘आंटी’ बुलाने पर ट्रोल हुए करण कुंद्रा

Karan Kundrra Calls Shamita Shetty ‘Aunty’

टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन अब तक कई सारी लड़ाईयां हो चुकी हैं. हाल ही में करण कुंद्रा ने एक लडाई के दौरान शमिता को आंटी बुला दिया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एज शेमिंग को लेकर करण बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. 

Related posts