आज के बॉलीवुड समाचार: 10 मार्च 2021

Entertainment UpdateEntertainment Update

12 सालों बाद बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो 12 साल बाद फिर से फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो एक वेब शो में भी नजर आ सकती हैं।

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली को हुआ कोरोना

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को कोरोना वायरस ने अपने चपेट में ले लिया है. रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन खबरों पर पक्की मुहर लगाई। वही बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को भी कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है.

बॉबी देओल ने बताया कब रिलीज़ की जाएगी आश्रम 3

एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्टर बॉबी ने बताया है कि वो अप्रैल-मई से ‘आश्रम 3’ की शूटिंग शुरू कर देंगे और मेकर्स इसे साल 2021 के अंत तक इस वेब सीरीज को रिलीज करेंगे। हालांकि उन्होने डेट का खुलासा नहीं किया है।

रुबीना दिलैक को पति अभिनव शुक्ला के साथ मिला प्रोजेक्ट

बिग बॉस 14 शो जीतने के बाद रूबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पहली बार एक प्रोजेक्ट में साथ आ रही है. यह एक म्यूजिक वीडियो ‘मरजानेया’ है, जिसे नेहा कक्कड़ आवाज़ दे रही हैं। रूबीना ने इसका फ़र्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करके इसकी घोषणा की थी. सांग के फ़र्स्ट लुक पोस्टर में स्विमिंग पूल के किनारे खड़े अभिनव और रूबीना मस्ती करते दिख रहे हैं. यह गाना 18 मार्च को रिलीज़ होगा.

महेश बाबू बने मसीहा, सफल हुई बच्चे की हार्ट सर्जरी

हाल ही में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू ने आंध्र प्रदेश के अस्पतालों के साथ भागीदारी करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए मदद की थी। महेश बाबू की इस बड़ी मदद से अंकित भार्गव की जान बच गई। महेश बाबू के इस काम के बाद फैंस उनकी जम कर तारीफ कर रहे है.

Related posts