आज के बॉलीवुड समाचार: 11 जून 2021

Top 5 NewsTop 5 News

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता का निधन

National Award winning director Buddhadeb Dasgupta passes away

प्रख्यात फिल्म निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते गुरुवार यानी 10 जून को निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। दासगुप्ता 77 वर्ष के थे।

सुशांत पर बनने वाली फिल्म के प्रतिबंध की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज

Delhi High Court Refuses To Stay Film On Sushant Rajput’s Death

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम ‘न्याय: द जस्टिस’ है। लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे के ऊपर बन रही फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी. अब इस पर फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है.

‘निर्दोष हैं पर्ल वी पुरी’, पीड़िता की मां ने किया बड़ा खुलासा

Victim’s mother comes out in support of Pearl V puri

नाबालिग से बलात्कार मामले में आरोपी और नागिन फेम टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी केस में एक चौंका देना वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि इस केस में पर्ल को फंसाने की साजिश रची गई थी। इस बात की जानकारी खुद पीड़िता की मां ने दी है। उन्होंने बताया कि पर्ल बिल्कुल निर्दोष है। उन्हें इस मामले में मेरे पूर्व पति द्वारा फंसाया गया है.

सोनू सूद से मिलने नंगे पांव हैदराबाद से मुंबई पहुंच गया ये शख्स

Sonu Sood’s fan walks barefoot from Hyderabad to Mumbai to meet him

कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में अपने एक फैन के साथ फोटो शेयर की है. तस्वीर को शेयर करते हुए सोनू ने बताया कि वेंकटेश, ये लड़का नंगे पैर मुझसे मिलने के लिए हैदराबाद से मुंबई आया है. 

खतरों के खिलाड़ी 11 स्टार वरुण सूद की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने करवाया फोटोशूट

Divya Agarwal Goes Bold, Loud and Drag-ish As She Celebrates Pride Month 2021

खतरों के खिलाड़ी 11 स्टार वरुण सूद की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटो शूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की इन तस्वीरों में दिव्या ने कलरफुल ड्रेस पहनी है और इस आउटफिट के साथ दिव्या अग्रवाल ने लाउड मेकअप किया है. 

Related posts