आज के बॉलीवुड समाचार: 12 जनवरी 2021

Bollywood newsBollywood news

लव रंजन में रणबीर कपूर के पैरेंट्स बनेंगे बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया

रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘लव रंजन’ की शूटिंग के सिलसिले में नोएडा पहुंचे हुए हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर के साथ, बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नज़र आने वाले हैं। बोनी और डिंपल, रणबीर के पैरेंट्स का रोल निभाएंगे.

जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी की शूटिंग शुरू, फर्स्ट लुक हुआ जारी

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर वाली हैं इस बीच उनकी फिल्म गुड लक जेरी का फर्स्ट लुक सामने आया चुका है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, फिल्म की शूटिंग सोमवार से पंजाब में शुरू हो गई है।

‘आश्रम’ सीरीज की त्रिधा चौधरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हॉट वीडियो

आश्रम वेब सीरीज में ‘बबीता भाभी’ के रोल से चर्चा में आईं त्रिधा चौधरी अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। समुद्र किनारे के इस वीडियो में त्रिधा चौधरी काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं.

राहुल वैद्य का मैसेज देख इमोशनल हुई गर्लफ्रेंड दिशा परमार, वीडियो वायरल

बिग बॉस 14’ में राहुल वैद्य ने दिशा परमार के लिए स्पेशल मैसेज भेजा है। दरअसल, एक वीडियो में राहुल वैद्य गर्लफ्रेंड दिशा परमार को काफी याद करते नजर आ रहे हैं. राहुल वैद्य के एक फैन क्लब ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, वही दिशा ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है, वीडियो देखकर दिशा परमार काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने रोने वाली इमोजी बनाई.

किम शर्मा ने ब्लैक बिकिनी में ढाया कहर, हॉट तस्वीर देख फैंस कर रहे तारीफ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा भले ही काफी वक्त से फिल्मों से गायब हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक बिकिनी तस्वीर पोस्ट की है. ब्लैक बिकिनी पहने किम स्टाइलिश अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे है. 

Related posts