आज के बॉलीवुड समाचार: 13 मई 2021

Bollywood news updateBollywood news update

तमिल एक्टर मारन का कोरोना से निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tamil actor Maran dies of Covid-19 at 48

तमिल एक्टर मारन का कोरोना के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर ने बेटे का रखा ये नाम

Mohit Malik and Additie Shirwaikar have a unique name for their son

टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर ने अपने बेटे का नाम एकबीर रखा है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी.

हिना खान ने दी कोरोना को मात

Hina Khan beats Corona

टीवी ऐक्ट्रिस हिना खान कुछ समय पहले कोरोना संक्रमित पाई गयी थी. हाल ही में हिना ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस से बातें की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आया है. ये खबर जानकर फैंस को काफ खुशी होगी.

मुकेश खन्ना की बहन का हुआ निधन

Mukesh Khanna’s elder sister passes away

दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना की बड़ी बहन कमल कपूर कोरोना से जंग हार गईं। उनका दिल्ली में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी मुकेश ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी. 

गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी नोरा फतेही 

Nora Fatehi will be seen with Tiger Shroff in Ganpat

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत के लिए कृति सेनॉन के साथ हाथ मिलाया है. वही कृति सेनॉन के बाद फिल्म गणपत में नोरा फतेही की भी एंट्री हो गई है। नोरा फतेही फिल्म में सेकेंड फीमेल लीड का किरदार निभाती नजर आएंगी. 

Related posts