Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 14 फरवरी 2021

आदित्य नारायण ने पत्नी श्वेता अग्रवाल को किया किस, मनाया ‘किस डे’

सिंगर आदित्य नारायण शादी के बाद पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। वह अक्सर पत्नी श्वेता संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब आदित्य ने वैलेंटाइंडस वीक के किस डे पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आदित्य नारायण पत्नी श्वेता को लिप किस करते नजर आ रहे हैं। फैंस आदित्य की इस फोटो को काफी पसंद कर रहे है.

चाचा के निधन से सदमे में हैं रणबीर कपूर, रणबीर के बहुत करीब थे राजीव कपूर

ऐक्टर और प्रड्यूसर राजीव कपूर का हाल ही में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। इस समय कपूर परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, रणबीर कपूर को अपने चाचा के निधन से गहरा सदमा लगा है। दरअसल, वह अपने चाचा राजीव कपूर के काफी करीब थे। राजीव कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया जिससे रणबीर कपूर काफी दुखी है और उन्हें मिस कर रहे हैं।

पति संग आशका गोराडिया के खतरनाक योग ने उड़ाए लोगों के होश

टीवी एक्ट्रेस आशका ने अपने पति संग योग के पोज़ देते हुए फोटशूट की कुछ फोटो शेयर की. जिससे देख कर फैंस उड़ गए. इन तस्वीरों में वो पति संग योग के काफी मुश्किल पोज़ देती नज़र आयी ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे है. साथ ही सम्भल कर योग करने की सलाह भी दे रहे है.

मुंबई उतरा साउथ का शेर विजय देवरकोंडा

तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई लैंड कर चुके हैं. आपको बता दें, सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे बहुत जल्द अपनी फिल्म ‘लाइगर’ की बची हुई शूटिंग शुरू करने वाले हैं. अनन्या इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं. इस फिल्म की शूटिंग आने वाले दिनों में शुरू होने वाली है. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक बॉक्सर के किरदार में नजर आने वाले हैं. फैंस भी इस फिल्म काफी एक्साइटेड है.

इन राज्यों में सौ फीसदी क्षमता से खुले थिएटर

सिनेमा को लेकर देश में अब भी हालात सुधरे नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान, ओडीशा और तेलंगाना में अब भी सिनेमाघर पचास फीसदी क्षमता के साथ ही चल रहे हैं। उधर, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने अपने राज्यों में सिनेमाघरों को सौ फीसदी क्षमता के साथ चलाने की इजाजत दे दी है।

Aakanksha Sharma

Share
Published by
Aakanksha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago