आज के बॉलीवुड समाचार: 22 दिसंबर 2020

bollywood news updatebollywood news update

शुरू हुई गौहर खान और जैद दरबार के निकाह की रस्मे, चिक्सा की तस्वीरें आई सामने

कल जैद और गौहर की शादी की पहली रस्म चिक्सा थी जिसकी तस्वीरे दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. दोनों साथ बेहद खुश नजर आए और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं.

सनी लियोनी दिखेंगी अब एक्शन अवतार मे, अपकमिंग वेब-सीरीज की शूटिंग शुरू

फिल्म निमार्ता विक्रम भट्ट की सनी लियोनी स्टारर ‘अनामिका’ वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है. अनामिका’ 10 एपिसोड की एक गन-फू एक्शन सीरीज है. सनी लियोनी एक्शन अवतार में पहले बार नजर आएंगी.

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा इस दिन लेंगे सात फेरे

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र अपनी मंगेतर संग करने वाले है शादी. सोर्स के मुताबिक यह कपल दिसम्बर की 24 को शादी के बंधन मे बंधने वाला है.

बिग बॉस 14- घर से विदा हुए मनु पंजाबी, दुबारा हो सकती है एंट्री

तबीयत खराब होने की वजह से मनु पंजाबी घर से बाहर निकल गए हैं. ठीक होकर एक बीर फिर वह घर के अंदर एंट्री करेंगे. वहीं विकास गुप्ता ने बिग बॉस के घर मे दोबारा एंट्री ले चुके हैं.

मिथुन चक्रवर्ती की शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, ख़राब हालत के बावजूद अपना शूट पूरा किया

इन दिनों बॉलीवुड के वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग कर रहे हैं. वही शूटिंग के दौरान मिथुन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, हालांकि, मिथुन ने तबीयत खराब होने के बाद भी अपना सीक्वल पूरा किया. मिथुन को पेट मे इन्फेक्शन बताया गया है.

Related posts