आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 23 नवम्बर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से हटाया ‘जोनस’ सरनेम

Priyanka Chopra drops ‘Jonas’ from her surname

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 1 दिसंबर को 3 साल होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही एक घटना ने उनके फैन्स को हैरान कर दिया है. हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जोनस सरनेम हटा दिया है. जिसके बाद निक और प्रियंका के तलाक की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है.

फिल्म भेड़िया की रिलीज डेट बदली

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया की रिलीज डेट मे बदलाव किया गया है. 24 जून 2022 को रिलीज होने वाली ये फिल्म अब 2022 के आखिर तक रिलीज होगी क्योंकि फिल्म का हैवी वीएफएक्स वर्क अभी भी बाकी है.

कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए की शिकायत

Sikh body submits complaint against Kangana Ranaut in Mumbai

बेबाकी और विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सोमवार को एक सिख संगठन ने मुंबई में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की है.

यूएस से लौटे कमल हासन को हुआ कोरोना

Kamal Haasan tests positive for COVID-19

अभिनेता-राजनेता कमल हासन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में यूएस ट्रिप से लौटे अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। बता दें कि कमल हासन वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना की चपेट में आए हैं. 

जेसन थाम और दीक्षा सोनाल्कर ने रचाई शादी

Jason Tham and Deeksha Sonalkar get married

जेसन थाम और दीक्षा सोनाल्कर ने कुछ समय पहले ही गुपचुप तौर पर शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर जेसन थाम और दीक्षा सोनाल्कर की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

Related posts