आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 25 नवम्बर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

कार्तिक आर्यन के हाथ से निकली Mr & Mrs Mahi

Kartik Aaryan removed from one more film!

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। खबरों की माने तो कार्तिक आर्यन के हाथ से फिल्ममेकर करण जौहर की अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भी निकल गई है. दोस्ताना 2 की वजह से करण जौहर और कार्तिक आर्यन के रिश्तों में दरार आई और नतीजा उनके हाथ से एक और फिल्म चली गई.

प्रभास बने हाइएस्ट पेड एक्टर सलमान और अक्षय को किया पीछे 

Prabhas remuneration makes him highest paid actor in Indian cinema

सुपरस्टार प्रभास ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट और निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष के लिए पूरे 150 करोड़ रुपये फीस वसूली है। जिसकी वजह से अब प्रभास हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स से भी आगे निकल गए हैं।

सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 पर लगेगा ताला

एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 पर जल्द ही ताला लगने वाला है। ख़बरों के अनुसार दिशा परमार और नकुल मेहता का शो लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 कुछ कमाल नहीं दिखा पाया जिस वजह से जल्द ही ये शो ऑफ एयर कर दिया जाएगा.

पूनम प्रीत संग शादी के बंधन मे इस दिन बंधेंगे संजय गगनानी

टीवी एक्टर संजय गगनानी 26 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। संजय गगनानी की शादी की रस्मों का आगाज हो चुका है. 

अक्षरा सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के साथ मिलाया हाथ

Akshara Singh joins hands with Sidhu Moosewala

बिग बॉस ओटीटी स्टार और भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा अक्षरा सिंह अब पंजाबी सिनेमा की ओर पांव फैलाने सकती है. हाल ही में अक्षरा ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, तस्वीर के सामने आते ही कयास लग रहे हैं कि अक्षरा सिंह सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ किसी पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकती हैं.

Related posts