आज के बॉलीवुड समाचार: 26 जुलाई 2021

Top 5 NewsTop 5 News

‘बिग बॉस’ फेम यशिका आनंद की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बुरी तरह हुईं घायल

Yashika Aannand injured in accident, 1 dead

तमिल फिल्म अभिनेत्री यशिका आनंद एक सड़क हादसे का शिकार हुई जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गई हैं. यशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं उसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. वही इस दुर्घटना मे यशिका की एक दोस्त की मौक पर ही मौत हो गई. यशिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, और अस्पताल मे भर्ती है.

कपिल शर्मा जल्द ही एक बार फिर लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Kapil confirms return of The Kapil Sharma Show

टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ एक बार फिर जल्द ही दर्शकों के बीच टेलीकास्ट होने वाला है. वही मेकर्स ने इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये शो अगस्त में टेलीकास्ट होगा.

राज कुंद्रा के खिलाफ 4 कर्मचारी देंगे गवाही

4 employees will testify against Raj Kundra

पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. राज कुद्रा के यहां काम करने वाले चार कर्मचारी ही राज के खिलाफ गवाही देने वाले हैं.

अरुणिता कांजीलाल के साथ बप्पी लहरी ने कॉन्ट्रैक्ट किया साइन

Bappi Lahiri signs contract with Arunita Kanjilal

इंडियन आइडल 12 इन दिनों टीवी पर खूब चर्चा में बना हुआ है. वही हाल ही में इस शो की कंटेस्टेंट अरुणिता को बप्पी लहरी ने एक ख़ास तोहफा के साथ उनके साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है.

राज कुंद्रा के ऑफिस में मिली मिस्ट्री वॉल

Mystery wall found in Raj Kundra’s office

पोर्न मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। हाल ही में पुलिस को राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित ऑफिस में एक मिस्ट्री वॉल और उसमें छुपाई गई अलमारी का पता चला है जिसमें कुछ बॉक्स और फाइलें मिली हैं, इनमे क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े दस्वातेज शामिल हैं. 

Related posts